राहुल गाँधी ने जेल में बंद मणिपुरी पत्रकार को पत्र लिख हर संभव मदद करने का दिया आश्वासन  

Team Suno Neta Monday 21st of January 2019 11:13 AM
(0) (0)

किशोरचंद्र वांग्केम

नई दिल्ली: भाजपा और मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह  के खिलाफ आलोचना करने वाले मणिपुरी पत्रकार किशोरचंद्र वांग्केम को कांग्रेस ने हर संभव समर्थन देने का वादा किया है। वांग्केम अभी जेल में हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने पत्रकार के परिवार को लिखे पत्र में मदद देने के लिए कहा है। वांग्केम को पिछले साल राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत गिरफ्तार किया गया था।

झांसी की रानी की जयंती मनाने पर भाजपा शासित मणिपुर सरकार की आलोचना करने वाले विवादास्पद वीडियो अपलोड करने के बाद इंफाल में वांगखेम को NSA के तहत गिरफ्तार किया गया था। जिसमें उसने कथित तौर पर CM के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था।

27 नवंबर को वांग्केम को NSA के तहत गिरफ्तार किया गया था और जेल भेज दिया गया था। 24 घंटे से भी कम समय के बाद पश्चिम इंफाल में CJM अदालत ने मामले में उन्हें जमानत दे दी थी।अदालत ने फैसले में कहा था कि  उनकी टिप्पणी प्रधानमंत्री के खिलाफ विचार की अभिव्यक्ति थी। उसे  देशद्रोही नहीं कहा जा सकता है।

14 दिसंबर को दिए गए एक आदेश में मणिपुर के गवर्नर ने कहा कि वांगकेम को NSA की धारा 13 द्वारा अधिकतम 12 महीने के लिए हिरासत में लिया जाना चाहिए। वांग्केम के वकील चोंगथम विक्टर ने बताया कि हिरासत के खिलाफ पत्रकार की याचिका की सुनवाई अगली सुनवाई 1 फरवरी को मणिपुर उच्च न्यायालय में होगी।

2 जनवरी को लिखा गया राहुल गांधी का यह पत्र हाल ही में परिवार के पास पहुंचाया गया। जिसमे राहुल ने कहा है: “राज्य में असंतोष को दबाने के लिए भाजपा सरकार द्वारा प्रशासन का गलत उपयोग करने का यह एक और प्रयास है। पिछले कुछ महीनों में हमने मणिपुर के लोगों के संवैधानिक अधिकारों को रौंदने वाले भाजपा सरकार के डिजाइन को देखें है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपरीत विचारधारा वाले लोगों को हिंसा का सामना करना पड़ रहा है और राज्य से जवाबदेही लेने वालों को जेल की सजा हो रही है। फ़ासीवादी ताकतों ने न केवल भारत के विचार को नष्ट करने का प्रयास किया, बल्कि जो भी उनकी विकृत विचारों को चुनौती देता है और उनको दबाने की कोशिश की है।”


 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले