मिजोरम विधानसभा अध्यक्ष हिफेई ने कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुए शामिल 

Team Suno Neta Monday 5th of November 2018 07:57 PM
(212) (45)


नई दिल्ली: विधानसभा चुनाव नज़दीक है, और मिजोरम के विधानसभा अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हिफेई ने अपने पद और पार्टी से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

खबर की पुष्टि करते हुए, हिफेई ने कहा, “कांग्रेस पार्टी से अपना इस्तीफा देने के बाद मैं भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाऊंगा।” कांग्रेस नेता हिफी ने अपना इस्तीफा पत्र डिप्टी स्पीकर आर लालनिवा को सौंप दिया है।

सूत्रों के मुताबिक, हिफेई और हिमांता बिस्वा शर्मा – जो उत्तरपूर्व लोकतांत्रिक गठबंधन के संयोजक और मिजोरम के चुनाव प्रभारी हैं – शुक्रवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिले थे। उस समय हिफेईके भाजपा में शामिल होने का निर्णय को अंतिम रूप दिया गया था।

हिफेई से पलक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने की उम्मीद थी। हालांकि, कांग्रेस ने उनका नाम रद्द कर दिया था और केटी रोखा को उस निर्वाचन क्षेत्र के लिए पार्टी के नए उम्मीदवार के रूप में घोषित किया था।

हिपेई ने राज्यसभा सांसद के रूप में 1990 से 1996 और 1996 से 2002 तक कार्य किया है और 2013 में चुने जाने पर पलक निर्वाचन क्षेत्र के विधायक के रूप में भी कार्य किया है।

मिजोरम मे 28 नवंबर को विधानसभा चुनाव होना है।


 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले