लोकसभा चुनाव: समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे 

Team Suno Neta Friday 8th of March 2019 07:26 PM
(21) (2)

मुलायम सिंह यादव

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी (SP) ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की। SP ने अपनी पहली सूची में छह उम्मीदवारों के नाम दिए हैं, जिनमें पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव और पार्टी के नेता अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव और अक्षय यादव शामिल हैं।

मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे। मुलायम ने 1996, 2004 और 2009 में मैनपुरी से ही लोकसभा सीटें जीती थी। 2014 के लोकसभा चुनाव में मुलायम ने नरेंद्र मोदी की लहर के दौरान दो सीटों- आजमगढ़ और मैनपुरी से चुनाव लड़ा था और उन्होंने दोनों जगह से जीत हासिल की थी, लेकिन बाद में उन्होंने मैनपुरी सीट को छोड़ दिया, जो उनके बड़े भाई के बेटे तेज प्रताप सिंह यादव ने बाद में हासिल कर ली।

धर्मेंद्र यादव और अक्षय यादव क्रमश: बदायूं और फिरोजाबाद से चुनाव लड़ेंगे। राम गोपाल यादव के बेटे धर्मेंद्र यादव ने तीन बार यह सीट जीती है। अक्षय यादव फिरोजाबाद से चुनाव लड़ेंगे, जहाँ से वह अब प्रतिनिधित्व करते हैं।

SP की पहली सूची में तीन अन्य हैं: कमलेश कठेरिया, जो इटावा से चुनाव लड़ेंगे; भिलाल कोल, जो रॉबर्ट्सगंज से चुनाव लड़ेंगे और शब्बीर अहमद बाल्मीकि, जो बहराइच से चुनाव लड़ेंगे। ये तीनों सीटें आरक्षित सीटें हैं।

अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी और उसकी सहयोगी मायावती की बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने पहले ही उत्तर प्रदेश की लोकसभा सीटों को आपस में बाँट लिया था। SP, 37 और BSP, 38 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। राज्य में 80 लोकसभा सीटें हैं।


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले