लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम: नरेंद्र मोदी की भाजपा भारी जीत की ओर बढ़ रही है 

Amit Raj  Thursday 23rd of May 2019 04:46 AM
(108) (53)

नई दिल्ली: 17-वीं लोकसभा चुनाव की मतगणना शुरू होते ही, भारतीय जनता पार्टी ने शुरुआती बढ़त हासिल करते हुए दिन भर बढ़त बनाए रखी। लगभग शाम 4 बजे के रुझानों से संकेत मिलता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भाजपा 301 सीटों पर आगे चल रही है, जो कि 2014 के लोकसभा चुनाव में जीते गए सीटों की संख्या से 19 अधिक है। भाजपा के साथ, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को संसद के 543 सदस्यीय सदन में 350 सीटों से ज्यादा प्राप्त करने की उम्मीद है।

2014 में, मोदी की भाजपा 1984 में राजीव गांधी की कांग्रेस के बाद पहली पार्टी बन गई थी जिसने अपने दम पर पूर्ण बहुमत हासिल किया था जबकि 2019 में, वह कांग्रेस के बाद पहली पार्टी बनने के लिए तैयार है, जो बहुमत के साथ पुनः सत्ता में वापस लौटी।

इन प्रमुख राज्यों जैसे  गुजरात, हरियाणा, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, दिल्ली, ओडिशा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में 2014 की तुलना में भाजपा को इस बार अधिक वोट मिले हैं।  12 से अधिक बड़े राज्यों में पार्टी को 50 फीसदी से ज्यादा वोट मिले हैं।

सुबह के समय, भाजपा पश्चिम बंगाल में 42 सीटों में से 17 पर आगे चल रही थी जबकि 2014 में यहां से सिर्फ 2 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं तृणमूल कांग्रेस 24 पर आगे चल रही थी, और कांग्रेस 1 सीट पर।  ऐसा प्रतीत होता है कि वामपंथियों का पूरी तरह सफाया हो गया है।

केरल में, कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ 20 में से 19 सीटों पर आगे चल रही है, यहां से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राज्य के वायनाड निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं और जीत की ओर बढ़ रहे हैं।

इस बीच, लेफ्ट का आंकड़ा सिकुड़ता चला जा रहा है।शाम 4 बजे के अंतिम रुझान तक सम्पूर्ण राष्ट्र में पाँच  सीटों से ऊपर नहीं जा सकी है।

यद्यपि उत्तर प्रदेश में जहां  महागठबंधन (सपा-बसपा-रालोद गठबंधन )द्वारा भाजपा को कड़ी टक्कर देने की उम्मीद थी, वहां भगवा पार्टी गठबंधन की तुलना में लगभग दोगुनी संख्या के साथ आगे चल रही है।

दक्षिण में, नवीनतम रुझानों के अनुसार, जगनमोहन रेड्डी की वाईएसआरसीपी (YSRCP) आंध्र प्रदेश में बेहतरीन नतीजे ला रही है, पार्टी 24 में से 23 सीटों पर आगे है। एन चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (TDP) को जनता द्वारा बर्खास्त कर दिया गया है और वह अपना खाता खोलने में भी कामयाब नज़र नही आ रही है। इस बीच, के चंद्रशेखर राव की तेलंगाना राष्ट्रीय समिति तेलंगाना में अपना दबदबा जारी रखे हुए है। यह राज्य की 17 में से नौ सीटों पर आगे चल रही है।

तमिलनाडु में, जहां 39 सीटों में से 38 के लिए मतदान हुआ था, एमके स्टालिन की द्रविड़ मुनेत्र कड़गम 22 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं AIADMK को 37 सीटों पर हार का सामना करना पड़ रहा है वर्तमान में, यह केवल दो सीटों पर आगे है।


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले