निर्दलीय विधायकों ने अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री बनाने की शर्त पर कांग्रेस को समर्थन देने की बात की  

Team Suno Neta Thursday 13th of December 2018 12:44 PM
(0) (0)

अशोक गहलोत(बाएं) और सचिन पायलट


नई दिल्ली: 99 सीटों के साथ राजस्थान विधानसभा चुनाव जीतकर कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में राज्य में सरकार बनाने के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। हालांकि, पार्टी ने अभी तक अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का फैसला नहीं किया है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मुताबिक मुख्यमंत्री पद का फैसला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी करेंगे। राज्य के कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच मुख्यमंत्री पद की लड़ाई है।

पायलट और गहलोत दोनों के समर्थक जयपुर के कांग्रेस मुख्यालय में इकट्ठे हुए और अपने संबंधित नेता के समर्थन में नारे लगाए।

राज्य में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी को छह निर्दलीय विधायकों ने समर्थन देने की घोषणा की है। लेकिन उन लोगों ने  गहलोत को मुख्यमंत्री बनाने की वकालत की है। रामकेष मीना, बाबूलाल नगर, लक्ष्मण मीना और राज कुमार गौर सहित निर्दलीय विधायकों ने गहलोत से उनके निवास पर मुलाकात की है।

दिलचस्प बात यह है कि कांग्रेस अब बहुजन समाज पार्टी के समर्थन से सरकार बना सकती है। बसपा अध्यक्ष मायावती ने बुधवार को घोषणा की है कि अगर जरूरी हुआ तो पार्टी कांग्रेस का समर्थन करने के लिए तैयार है।


 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले