सबरीमाला में, भाजपा की विरोध प्रदर्शन स्थल पर आदमी ने किया आत्मदाह, हुई मौत 

Team Suno Neta Thursday 13th of December 2018 06:45 PM
(0) (0)

वेणुगोपाल नायर

नई दिल्ली: गुरुवार सबरीमाला में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के विरोध स्थल पर 49 वर्षीय वेणुगोपाल नायर ने खुद को आग के हवाले कर दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने नायर को सरकारी अस्पताल मे भर्ती करवाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

भाजपा कार्यकर्ता सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ मंदिर में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे भक्तों पर प्रतिबंध लगाने के लिए केरल सरकार के खिलाफ विरोध कर रहे थे।

वेणुगोपाल नायर ने गुरुवार को लगभग 2 बजे सबरीमाला में भारतीय जनता पार्टी के विरोध स्थल के सामने अपने शरीर पर पेट्रोल डाल कर खुद को आग लगा दी। अस्पताल के मुताबिक, नायर 90 फीसदी तक जल गया था।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि तिरुवनंतपुरम जिले में मुट्टादा के निवासी वेणुगोपाल नायर ने खुद को आग लगा दी और तम्बू की तरफ बढ़े जहां भाजपा कार्यकर्ता मंदिर के परिसर में पुलिस प्रतिबंधों के खिलाफ विरोध कर रहे थे।

हालांकि, पुलिस का कहना है कि आत्म-विसर्जन के पीछे व्यक्तिगत कारण भी हो सकता हैं क्योंकि नायर को उनकी दो पत्नियों और बच्चों ने त्याग दिया है।


 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले