हिमस्खलन से खारदुंग ला में 5 की मौत, 5 के फंसे होने की आशंका की आशंका 

Team Suno Neta Friday 18th of January 2019 03:50 PM
(0) (0)

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के लद्दाख में 17,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित खारदुंग ला में शुक्रवार सुबह एक हिमस्खलन की वजह से पांच नागरिकों की मौत हो गई है।  जबकि पांच अन्य लोगों के बर्फ में फंसे होने की आशंका है। खारदुंग ला दुनिया की सबसे ऊंची सड़कों में से एक है।

लेह के डेपुटी कमिश्नर ए वी लवासा के अनुसार, नागरिक बर्फ को खोद रहे थे, जिससे बर्फ की स्लाइड शुरू हो गई। उन्होंने आगे कहा, “नागरिकों के बर्फ में दब जाने के बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। ऐसा माना जा रहा है कि वे लेह के खारदुंग ला में बर्फ खोद रहे थे। बर्फ खोदते समय स्लाइड शुरू हो गयी जिससे नागरिक उसके नीचे दफ़्न हो गए।’’

सेना, राज्य आपदा राहत बल, पुलिस और जिला प्रशासन के बचाव दल घटना स्थल पर पहुंच गए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, लेह में इस सर्दियों में न्यूनतम तापमान शून्य से 12 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है। कश्मीर घाटी और राज्य के उत्तरी हिस्से सर्दियों की सबसे मुश्किल अवस्था की चपेट में हैं, इसे स्थानीय लोग “चिल्लई कलन’’ कहते हैं। यह 40 दिन की अवधि होती है, जो आम तौर पर जनवरी के अंत तक समाप्त हो जाती है।


 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले