छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में दूरदर्शन के कैमरामैन और दो पुलिसकर्मियों की मौत 

Team Suno Neta Tuesday 30th of October 2018 03:00 PM
(45) (109)


भोपाल: माओवादी संक्रमित दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर गांव के पास एक नक्सली हमले में दूरदर्शन कैमरामैन और दो पुलिसकर्मी मारे गए है। हमले में दो और पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं जिन्हे इलाज के लिए पास के अस्पताल मे भर्ती किया गया है।

डीडी कैमरामैन अच्युतानंद साहू राज्य में आने वाले विधानसभा चुनावों की स्टोरी कवरेज के लिए इस क्षेत्र में थे। मरने वाले पुलिसकर्मी उपनिरीक्षक रुद्र प्रताप और सहायक कॉन्स्टेबल मानग्लू थे। रिपोर्टों के मुताबिक, जब दूरदर्शन टीम की गाड़ी पर हमला किया गया तो पुलिस उस क्षेत्र को गश्त कर रही थी।

यह दो हफ्तों में दूसरा हमला है। हाल ही में, माओवादियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के सैनिकों को ले जाने वाले मोबाइल बंकर वाहन को निशाना बनाया था। जिसमे विस्फोटक उपकरण से शक्तिशाली विस्फोट में चार सैनिक मारे गए और दो गंभीर रूप से घायल हो हुए थे।

समाचार की पुष्टि करते हुए डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (नक्सली विरोधी अभियान) सुंदरराज ने कहा: “आज हमारी गश्ती दल पर अरणपुर में नक्सलियों ने हमला किया था। हमले से संबंधित मामलो पर जांच की जाएगी।”

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह और सूचना एवं प्रसारण (I&B) राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने हमले की निंदा की है। हमले को “शर्मनाक कृत्य” कहते हुए, रमन सिंह ने कहा कि लोगों को एक साथ आना चाहिए और इन हिंसक हमलों की दृढ़ निंदा करनी चाहिए।

12 और 20 नवंबर को राज्य मे दो चरणों में चुनाव होने है।


 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले