छत्तीसगढ़ में मायावती ने की अजित जोगी की पार्टी के साथ गठबंधन की घोषणा, महागठबंधन खतरे में 

Team Suno Neta Thursday 20th of September 2018 10:08 PM
(65) (35)

मायावती

नई दिल्ली: बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती के कांग्रेस विद्रोही अजीत जोगी की छत्तीसगढ़ स्थित जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के साथ गठबंधन के कारण महागठबंधन खतरे में दिख रही है। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे तीन प्रमुख राज्यों में सीटों में हिस्सेदारी हासिल करने में नाकाम रहने के बाद, मायावती ने जोगी के साथ सौदा किया जिस कारण कांग्रेस मायावती से नाराज़ है।

इस गठबंधन जे तहत जोगी 55 सीटों पर और मायावती 35 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। इस गठबंधन के कारण बहु-राज्य गठबंधन की संभावनाओं को घातक झटका लगेगा।  इससे भाजपा की मुश्किलें छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान इन तीनों राज्यों में आसान होते दिखती है।

वरिष्ठ नेताओं के जोर देने के बाद वार्ता अभी भी जारी है। मायावती ने मध्य प्रदेश में 50 सीटें और छत्तीसगढ़ में 15 सीटों की मांगो को लेकर कांग्रेस असहमत है। दो राज्यों में आपसी सहमति न बनने पर कांग्रेस नेताओं ने इसका कारण सत्तारुढ़ भाजपा के दबाव को बताया है।

हालांकि, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की सीटों के समझौते पर भी सवाल उठता दिख रहा है क्योंकि ऐसा लगता है की कांग्रेस इस गठबंधन को छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बाहर भी एक गठबंधन के रूप में देख रही थी। अगर BSP मध्यप्रदेश पर पुनर्विचार नहीं करता है तो यह कांग्रेस के लिए बड़ी असफलता मानी जाएगी क्योंकि कुछ महीनों से इस गठबंधन का प्रचार जनता के बिच बहुत तेजी से हुआ है। इस गठबंधन से दलित वोट और कांग्रेस के वोट एक साथ मिल सकते थे।

जबकि BSP इन तीनों राज्यों में एक कमजोर पार्टी के रूप में है। परन्तु यह समझौता भाजपा विरोधी वोटों को एकजुट और मजबूत करने के लिए हुआ है क्योंकि 15 साल से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस भाजपा को हराने में नाकाम रही है। कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने भाजपा को विकास करने में असफल बताते हुए कहा है की मुख्य विपक्षी दल (कांग्रेस) तीनों भाजपा शासित राज्यों में जिसमे मिजोरम और तेलंगाना भी शामिल है वहां अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

उन्होंने आगे कहा की "हर पार्टी अपनी रुचियों का ख्याल रखती है और हम इस पर टिप्पणी नहीं करेंगे। परन्तु हम केवल सहायता कर सकते हैं। भाजपा को हराने के लिए हम  तैयार है।" 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए उत्तर प्रदेश में विकास को मुद्दा बनाकर महागठबंधन मैदान में उतरेगी।

इस हफ्ते, मायावती ने एक बयान देते हुए कहा है कि अगर वह उत्तर प्रदेश में बीएसपी को लोकसभा चुनाव में  सम्मानजनक सीटों की संख्या मिलती है तो वह गैर-भाजपा पार्टियों के साथ ही समझौता करेगी। जबकि समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने बार-बार कहा है कि गठबंधन होगा, अब देखना यह होगा की महागठबंधन में कांग्रेस का क्या स्थान होगा।


 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले