भारत ने पाकिस्तान में किए गए हवाई हमलें की जानकारी वैश्विक राजधानियों को दी  

Team Suno Neta Tuesday 26th of February 2019 06:48 PM
(34) (10)

भारतीय वायु सेना का मिराज-2000 विमान

नई दिल्ली: भारत ने सभी प्रमुख देशों के दूतों को पाकिस्तान के अंदर हवाई हमलों के बारे में सूचित कर दिया है। भारतीय वायुसेना ने मंगलवार को बालाकोट में जैश-ए-मुहम्मद के सबसे बड़े आतंकी प्रशिक्षण शिविर पर बमबारी की थी जिसमे तकरीबन 300 लड़ाकों का खात्मा हो गया था।

मिली जानकारी के मुताबिक श्रीलंका, मालदीव, अफगानिस्तान, भूटान, तुर्की और इंडोनेशिया के दूतों के साथ-साथ P-5 देशों- संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस, चीन, यूनाइटेड किंगडम (UK) और फ्रांस के दूतों को हवाई हमले के बारे में जानकारी दे दी गई।

भारत में राजनयिक कोर के डीन हंस डैनबर्ग कास्टेलानोस ने विदेश सचिव विजय गोखले से मिलने के बाद कहा, “हमें बहुत खुशी है कि भारत सरकार ने हमें त्वरित और सूचित तरीके से सूचित किया और बताया कि क्या हुआ। हम अपनी राजधानियों को सूचित कर रहे हैं और हमारी राजधानियां तय करेंगी कि क्या राय बनानी है।” उन्होंने आगे कहा, “जानकारी है कि उन्होंने किसी भी नागरिक या किसी भी पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान को प्रभावित नहीं किया।”

गोखले ने हवाई हमलों पर मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि बालाकोट में पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद आतंकी समूह के सबसे बड़े प्रशिक्षण शिविर पर “खुफिया नेतृत्व में ऑपरेशन” “बिल्कुल आवश्यक” हो गया क्योंकि यह संगठन भारत में और अधिक आत्मघाती हमलों की योजना बना रहा था।


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले