गुजरात में पूर्व विधायक की हत्या के मामलें का आरोपी भाजपा नेता देश छोड़ अमेरिका भागा  

Team Suno Neta Wednesday 16th of January 2019 12:10 AM
(0) (0)

जयंती भानुशाली

नई दिल्ली: गुजरात के भाजपा नेता छबील पटेल के ख़िलाफ पूर्व विधायक जयंती भानुशाली की हत्या के आरोप में भानुशाली के परिवार द्वारा दायर एक शिकायत के आधार पर  केस दर्ज़ किया था। गुजरात पुलिस के अनुसार माना जा रहा है कि छबील देश छोड़कर भाग गया है।

जांचकर्ताओं ने कहा कि पटेल हत्या के मामले में मुख्य आरोपी है। भाजपा के पूर्व विधायक की मुंबई के सयाजी नागरी एक्सप्रेस ट्रेन में अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारे जाने के तुरंत बाद देश छोड़कर पटेल देश छोड़कर चला गया। हत्या की जांच कर रहे विशेष जांच दल का हिस्सा रहे पुलिस उपाधीक्षक जगदीश सिंह राओल ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि पटेल ने मंगलवार को अहमदाबाद हवाई अड्डे से सुबह 5 बजे उड़ान भरी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि हालांकि  पटेल के ख़िलाफ शिकायतकर्ता सुनील भानुशाली द्वारा लगाए गए आरोप के अनुसार हत्या के आरोप में केस दर्ज किया गया है लेकिन उसके खिलाफ अभी तक कोई सबूत नहीं है। पुलिस ने कहा कि भानुशाली के सह-यात्री पवन मोर ने बताया था कि वह हत्या का गवाह है उसने हत्या देखी थी। हत्या में दो "अज्ञात हमलावर" शामिल थे। मोर ने इससे पहले पुलिस को बताया था कि वह वॉशरूम गया था और लौटने पर उसने भानुशाली को मृत पाया।

अधिकारी के अनुसार मोरे ने पुलिस को बताया: “सुबह करीब 12:30 बजे उनके  ट्रेन फर्स्ट क्लास डिब्बे के दरवाजे पर दस्तक हुई तो भानुशाली ने दरवाजा खोला। दरवाजे पर दो व्यक्ति खड़े थे। उनके और भानुशाली के बीच हाथापाई हुई।  इस बीच मै सोते रहने का नाटक किया और खुद को कंबल के नीचे ढक किया।  हमलावरों में से एक ने करीब से गोली चलाई और गोली भानुशाली के सीने में लगी। वह ट्रेन की फर्श पर गिर गया इसके बाद दोनों  हमलावरों ने ट्रेन को रोकने के लिए चेन खींच दी।”

जांच में शामिल एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा, “आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा क्योंकि उन्होंने कई सुराग छोड़ दिए हैं। 7.65 मिमी कैलिबर कारतूस के साथ देश में  बनी पिस्तौल। हमलावरों द्वारा किए गए हमले से पता चलता है कि वे पेशेवर नहीं थे।”

भानुशाली का बुधवार दोपहर अहमदाबाद में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में कई भाजपा नेता मौजूद थे। भानुशाली के परिवार के सदस्यों से मिलने वाले भाजपा नेताओं में वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री आर सी फालदू और भूपेंद्र सिंह चूड़ासमा, राज्य मंत्री वासन अहीर, वरिष्ठ भाजपा नेता गोर्धन जादफिया, गुजरात भाजपा के सचिव सचिव शेखुभाई दलसैनिया, पूर्व मंत्री रमनलाल वोरा, ताराचंद छेड़ा और निर्मला वाधला और निर्मला वाडेल, आचार्य, गांधीधाम विधायक मालती माहेश्वरी, कच्छ सांसद विनोद चावड़ा, अहमदाबाद शहर भाजपा अध्यक्ष जगदीश पांचाल और विश्व हिंदू परिषद के पूर्व नेता जयदीप पटेल सहित अन्य लोग भी शामिल थे।


 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले