2019 लोकसभा चुनाव: महागठबंधन ने बिहार में सीट-बंटवारे के फार्मूले की घोषणा की; RJD 19 और कांग्रेस 9 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव 

Team Suno Neta Friday 22nd of March 2019 05:31 PM
(31) (18)

बिहार महागठबंधन के नेता सीट-बंटवारे का फार्मूला तय करने के बाद।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और कांग्रेस ने शुक्रवार को बिहार की 40 लोकसभा सीटों के लिए अपनी सीट साझा करने की घोषणा की। RJD 19 सीटों पर जबकि कांग्रेस नौ सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

गौरतलब है कि इससे पहले RJD प्रमुख लालू यादव ने कांग्रेस की 11 सीटों की मांग पर कहा था कि कांग्रेस या तो 8 सीटों पर चुनाव लड़े या अकेले राज्य की सभी 40 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे। लेकिन घोषणा से स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस बिहार महागठबंधन में 9 सीटें पाने में सफल रही। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या ये महागठबंधन विधानसभा चुनाव की तरह लोकसभा चुनाव में भी अपना जादू दिखा पाएगा की नहीं?

महागठबंधन के बैनर तले चुनाव लड़ रहे नए प्रवेशकों में उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी और मुकेश साहनी की विकास इंसां पार्टी क्रमशः पाँच और तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

जबकि जीतन राम मांझी के हिंदुस्तान आवाम मोर्चा को तीन सीटें दी गई हैं, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) को एक सीट दी गयी है।

इसके अलावा पहले चरण में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची भी घोषित की गई है।


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले