दिल्ली दंगा: मौत का आंकड़ा 53 छुआ, 200 से अधिक गंभीर रूप से घायल 

Team Suno Neta Monday 9th of March 2020 04:08 PM
(0) (0)

एक बालक दंगे में मारे गए अपने पिता के शव के सामने रोते हुए।

नई दिल्ली: एक शोध और पत्रकारिता संगठन “द पोलिस प्रोजेक्ट” की एक रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा में मरने वालों की संख्या 53 बताया गया है, जिसकी पुष्टि रविवार को दिल्ली पुलिस ने की। दिल्ली में सांप्रदायिक दंगे 23 फरवरी से शुरू हुई और 25 फरवरी को शांत हुआ।

इन 53 मौतों में से 44 की मौत की पुष्टि गुरु तेग बहादुर अस्पताल से, पांच राम मनोहर लोहिया अस्पताल से, तीन लोक नायक अस्पताल से और एक जग प्रवेश चंद्र अस्पताल से हुई।

मरने वालों में एक पुलिसकर्मी, इंटेलिजेंस ब्यूरो का एक कर्मचारी, एक 85-वर्षीय महिला और दो ऑटो चालक शामिल है। नवीनतम मृतक की पहचान 32-वर्षीय नरेश सैनी के रूप में हुई, जो बंदूक की गोली से मारा गया।

मरने वालों के अलावा 200 से अधिक लोगों को गंभीर चोटें आईं और इस कारण मरने वालों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। इसमें बंदूक की गोली से चोटें, तेज धार वाले और कुंद हथियार से चोटें, पत्थर से चोटें, इमारतों से गिरने से चोटें आदि शामिल हैं।

इससे पहले गुरुवार को दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया कि वह अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सभी अज्ञात शवों का विवरण प्रकाशित करें जिनमें हिंसा के दौरान सरकारी अस्पतालों के शवगृह में शवें भी शामिल हो।

दिल्ली पुलिस ने 650 से अधिक मामले दर्ज किए हैं और हिंसा के संबंध में AAP पार्षद ताहिर हुसैन सहित लगभग 1,700 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि वह झड़पों के सैकड़ों वीडियो एकत्र कर रही है और इसमें शामिल लोगों की पहचान करने के लिए मोबाइल कॉल और डेटा रिकॉर्ड भी इकट्ठा किया जा रहा है।

हिंसा-प्रभावित इलाकों जैसे बाबरपुर, भजनपुरा, चांद बाग, जाफराबाद, कर्दमपुरी, मौजपुर, शिव विहार और यमुना विहार के कई लोगों ने आरोप लगाया है कि दंगों के दौरान लोगों पर हमला करने और संपत्ति को नष्ट करने के लिए बाहरी लोगों को लाया गया था।

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने हिंसा की जांच के लिए दो विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है।

पॉलिस प्रोजेक्ट के अनुसार मारे गए 53 लोगों में से 52 के नाम इस प्रकार हैं:

1. आमिर, 30, पुरुष

2. आस मोहम्मद, 30, पुरुष

3. आफताब, 18, पुरुष

4. अकबरी, 85, महिला

5. आलोक तिवारी, 24, पुरुष

6. अमान, 17, पुरुष

7. अंकित शर्मा, 26, पुरुष

8. अनवर कसार, 58, पुरुष

9. अकीब, 18, पुरुष

10. अकील अहमद, 40, पुरुष

11. अरशद, 22, पुरुष

12. अशफाक हुसैन, 22, पुरुष

13. अयूब शब्बीर, 60, पुरुष

14. बबलू सलमानी / बब्बू मोहम्मद, 33, पुरुष

15. भूरे 25, पुरुष

16. बीर भान / बीर खान, 50, पुरुष

17. कांस्टेबल रतन लाल, 42, पुरुष

18. दीपक कुमार, 34, पुरुष

19. दिलबर / दिलबर नेगी, 20, पुरुष

20. दिनेश कुमार, 35, पुरुष

21. फैजान, 23, पुरुष

22. हमजा, पुरुष

23. हाशिम, 17, पुरुष

24. इश्तियाक खान, 24, पुरुष

25. जमालुद्दीन, 30, पुरुष

26. माहरोफ अली, 30, पुरुष

27. मेहताब, 22, पुरुष

28. मोहम्मद फुरकान, 30, पुरुष

29. मोहम्मद इरफान, 32, पुरुष

30. मोहम्मद मोनिस, 22, पुरुष

31. मोहम्मद शाहबान, 22, पुरुष

32. मोहम्मद यूसुफ, 52, पुरुष

33. मोहसिन, 22, पुरुष

34. मुबारक हुसैन, 28, पुरुष

35. मुदासिर खान, 35, पुरुष

36. मुशर्रफ, 35, पुरुष

37. नरेश सैनी, 32, पुरुष

38. नजीम खान, 35, पुरुष

39. नितिन पासवान, 15, पुरुष

40. परवेज आलम, 50, पुरुष

41. प्रवेश, 48, पुरुष

42. प्रेम सिंह, 27, पुरुष

43. राहुल सोलंकी, 29, पुरुष

44. राहुल ठाकुर, 22, पुरुष

45. सलमान, 24, पुरुष

46. संजीत ठाकुर, 32, पुरुष

47. सईद, 19, पुरुष

48. शाहिद अल्वी, 23, पुरुष

49. शान मोहम्मद, 35, पुरुष

50. सुलेमान, 22, पुरुष

51. विनोद कुमार, 50, पुरुष

52. ज़ाकिर, 26, पुरुष

एक मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

[इस खबर को अंतिम बार मार्च 16, 2020 को 9.24pm पे अपडेट किया गया है।]


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले