कोरोनावायरस महामारी: दुनिया भर में मरने वालों की संख्या 100,000 पार, WHO ने दी ‘घातक पुनरुत्थान’ की चेतावनी 

Team Suno Neta Friday 10th of April 2020 11:42 PM
(0) (0)

नई दिल्ली: नए कोरोनावायरस – COVID-19 – महामारी के कारण दुनिया भर में मरने वालों की संख्या शुक्रवार को 100,000 के आंकड़े को पार कर गया है जबकि दुनिया भर में संक्रमणों की कुल संख्या शनिवार को 17 लाख को छू जाएगी। यह अमेरिका के जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय द्वारा एकत्र किया गया नवीनतम आंकड़ों के अनुसार है। भारत ने पिछले 24 घंटों में 873 नए मामले देखे, जो अब तक का रिकॉर्ड है। इसी अवधि में देश में 20 और मौतें हुईं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चेतावनी दी है कि COVID-19 से लड़ने वाले देशों द्वारा लोगों पर लगी प्रतिबंध एकदम से हटाने से महामारी का “घातक पुनरुत्थान” हो सकता है। WHO के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने कहा कि उनकी संस्था महामारी से ग्रस्त देशों के साथ काम कर रही है की किस तरह से लॉकडाउन (तालाबंदी) को धीरे-धीरे खोला जा सकता था। हालांकि उन्होंने चेतावनी दी कि इसमें बहुत जल्दी करना खतरनाक हो सकता है।

जिनेवा से एक वीडियोकांफ्रेंस से समाचार सम्मेलन के दौरान बोलते हुए घेब्रेयसस ने कहा, “मुझे पता है कि कुछ देश "घर पर रहे" प्रतिबंधों से अगले चरण में जाने की योजना बना रहे हैं। WHO भी चाहता है कि प्रतिबंधों को हटाए जाए उतना ही जितना कोई और चाहता है।”

भारत में महाराष्ट्र संक्रमित लोगों की संख्या के मामले में अन्य राज्यों से बढ़त बनाए हुए है। राज्य ने शुक्रवार को 200 नए संक्रमणों की सूचना दी, इसके बाद दिल्ली (183) गुजरात (116) और राजस्थान (98)।

इस बीच सरकार ने मलेरिया के दवाई हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन (HCQ) की कमी की आशंकाओं को दूर करने की कोशिश की। इस दवाई को COVID-19 रोगियों के इलाज करने वाले चिकित्सा समुदाय के कुछ वर्गों ने “प्रभावी” कहा है। भारत, जो विश्व में इस दवा का सबसे बड़ा उत्पादक है, अपने कुछ स्टॉक को कुछ दिन पहले संयुक्त राज्य अमेरिका और कुछ अन्य देशों में निर्यात किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि भारत में HCQ की 3.38 करोड़ खुराख उपलब्ध हैं, जो की देश के आवश्यकता से तीन गुना ज़्यादा है। उन्होंने कहा कि दवा का घरेलू उत्पादन अभी और भविष्य के लिए 100 प्रतिशत सुनिश्चित किया गया है।

लॉकडाउन को देश में बढ़ाया जाएगा या नहीं, इस पर अटकलों के मध्य मीडिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को कोरोनोवायरस लॉकडाउन समाप्त किया जाएगा कि नहीं,  इस बारे में अपने फैसले की घोषणा करने के लिए एक बार फिर देश को संबोधित कर सकते है। मोदी शनिवार को एक वीडियोकांफ्रेंस के जरिए राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ इस विषय में बैठक करने वाले हैं। 

भारत से कोरोनावायरस के नवीनतम आँकड़े:

  • पुष्टि: 7,598
  • मृत्यु: 246
  • बरामद: 774
  • सक्रिय: 6,578

दुनिया भर से कोरोनावायरस के नवीनतम आँकड़े:

  • पुष्टि: 1,684,833
  • मृत्यु: 102,026
  • पुनर्प्राप्त: 375,499

कोरोनावायरस संक्रमण वाले शीर्ष 5 देश:

  • संयुक्त राज्य अमेरिका: 496,535
  • स्पेन: 158,273
  • इटली: 147,577
  • फ्रांस: 125,931
  • जर्मनी: 122,171

कोरोनावायरस मौतों वाले शीर्ष 5 देश:

  • इटली: 18,849
  • संयुक्त राज्य अमेरिका: 18,586
  • स्पेन: 15,970
  • फ्रांस: 13,215
  • यूनाइटेड किंगडम: 8,974

[स्रोत: जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय]

[यह खबर को अंतिम बार 11 अप्रैल, 2020 को सुबह 5.48 बजे किया गया है।]


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले