करोनावायरस महामारी: सुप्रीम कोर्ट ने दिया शराब की होम डिलीवरी या अप्रत्यक्ष बिक्री का सुझाव 

Team Suno Neta Friday 8th of May 2020 11:46 PM
(0) (0)

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को राज्य सरकारों को सुझाव दिया कि वे शराब की होम डिलीवरी या इसकी अप्रत्यक्ष बिक्री पर सोच सकते हैं ताकि करोनोवायरस महामारी के बीच सावधानी को ताक पर रख शराब की दुकानों पर भीड़ इकट्ठा न हो पाय। दिल्ली और देश के अन्य स्थानों पर जब शराब की दुकानों को सोमवार को एक महीने से अधिक समय के अंतराल के बाद खोलने की अनुमति दी गई, तब दुकानों  में शराब खरीदने आए लोगों ने Covid-19 के प्रसार के परवा किए बग़ैर एक दूसरे से सट कर और धक्का-मुक्की देकर शराब खरीदते दिखाई दिए।

अदालत शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के लिए वकील जी नटराजन द्वारा दायर एक जनहित याचिका (पीआईएल) पर सुनवाई कर रही थी क्योंकि लोग शराब खरीदने के लिए सामाजिक दूरी (सोशल डिस्टन्सिंग) बनाए रखने के मानदंडों का पालन न करके अपनी जान जोखिम में डाल रहे थे।

न्यायमूर्ति अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली दो न्यायाधीशों की पीठ ने कहा कि जनहित याचिका पर विचार करने के लिए अदालत इच्छुक नहीं थी। हालांकि कोर्ट ने लोगों को वायरस को एक दूसरे से सुरक्षित रखने के लिए कहा कि राज्य सरकारें शराब की अप्रत्यक्ष या ऑनलाइन बिक्री पर विचार कर सकती हैं।

महाराष्ट्र, गुजरात Covid-19 स्थिति गंभीर

इस बीच, भारत में Covid-19 मामलों की संख्या 59,500 को पार कर गई और बीमारी से मरने वालों की संख्या अब 2,000 के करीब पहुंच रही है। महाराष्ट्र में हालात दिन पर दिन बिगड़ते जा रहे हैं। अब तक राज्य में Covid-19 संक्रमणों की संख्या 19,000 को पार कर गई है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार राज्य के पुलिस कर्मियों को चरणबद्ध तरीके से आराम करने की अनुमति देने के लिए केंद्र से अतिरिक्त बल की मांग कर सकती है। हालांकि उन्होंने मुंबई में सेना की तैनाती की अफवाहों को दूर कर दिया।

गुजरात में भी इस समय Covid-19 की स्थिति विकट है। राज्य ने एक सप्ताह में करोनोवायरस के मामलों में 47.46 प्रतिशत की वृद्धि देखि। 2 मई को राज्य में संक्रमण की संख्या 5,054 थी जो अब 7,403 है।

वैश्विक करोनोवायरस के मामलों की संख्या अब 40 लाख से केवल कुछ ही कम है और इस वायरल संक्रमण के कारण दुनिया भर में होने वाली मौतों की संख्या अब लगभग 275,000 है। शुक्रवार को देखा गया कि कई यूरोपीय देशों में दैनिक संक्रमण की संख्या में कमी आई है।

जॉन्स हॉपकिंस सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग के नवीनतम करोनावायरस के वैश्विक आँकड़े

भारत से करोनावायरस के नवीनतम आँकड़े:

  • पुष्टि: 59,693
  • मृत्यु: 1,985
  • रोगमुक्त: 17,883

दुनिया भर से करोनावायरस के नवीनतम आँकड़े:

  • पुष्टि की गई: 3,992,953
  • मृत्यु: 274,983
  • रोगमुक्त: 1,374,790

करोनावायरस से संक्रमित शीर्ष 5 देश:

  • संयुक्त राज्य अमेरिका: 1,314,295
  • स्पेन: 260,117
  • इटली: 217,185
  • यूनाइटेड किंगडम: 211,364
  • रूस: 187,859

करोनावायरस से मौतों वाले शीर्ष 5 देश:

  • संयुक्त राज्य अमेरिका: 78,248
  • यूनाइटेड किंगडम: 31,241
  • इटली: 30,201
  • स्पेन: 26,299
  • फ्रांस: 26,230

[स्रोत: वर्ल्डोमीटर ]

[यह खबर को अंतिम बार 9 मई, 2020 को सुबह 2.20 बजे किया गया है।]


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले