करोनावायरस महामारी: देश भर में शराब की दुकानों के खुलने के साथ सामाजिक दूरी ध्वस्त 

Team Suno Neta Monday 4th of May 2020 11:16 PM
(0) (0)

दिल्ली के एक शराब की दुकान के पास अपने लाठी का इस्तेमाल करते हुए एक पुलिसकर्मी।

नई दिल्ली: नए करोनावायरस (Covid-19) के प्रसारण को रोकने के लिए सामाजिक दूर बनाए रखने के मानदंडों की अनदेखी करते हुए रविवार को हजारों लोगों ने देश भर में शराब की दुकानों पर शराब खरीदने के लिए होड़ लगाया। सरकार ने स्टैंडअलोन (एकल में स्थापित) शराब की दुकानों को करोनावायरस लॉकडाउन के लगभग डेढ़ महीने के बाद खोलने की अनुमति दी है।

कुछ को छोड़कर देश भर में शराब की दुकानें अराजक दृश्यों को पेश किया। लोगों को कतारें तोड़ते और एक दूसरे को शराब के काउंटरों तक पहुंचने के लिए धक्का देते  दिखाई दिया। खरीदारों की भीड़ को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को कई स्थानों पर हल्के लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा।

बैंगलोर सहित कई शहरों में लंबी कतारें देखी गईं जिसमे कुछ एक किलोमीटर से अधिक लंबी थीं। उत्तर प्रदेश और कर्नाटक के कुछ स्थानों पर शराब की दुकानों के मालिकों को खरीदारों पर फूलों की वर्षा करते देखा गया।

इस बीच दिल्ली सरकार ने शराब की कीमतों पर 70 फीसदी का करोनावायरस टैक्स लगाया है। यह मंगलवार से लागू होगा। शराब की एक बोतल जिसकी कीमत ₹500 थी अब उसकी कीमत ₹850 होगी।

मुंबई में शराब की दुकानों के पास अव्यवस्था देखि गई क्योंकि इसका ठीक से पता नहीं चल पा रहा था कि दुकानों को खोलने की अनुमति है या नहीं। यह आदेश आखिरकार दोपहर 3 बजे आया, लेकिन तब तक अधिकांश दुकान मालिकों ने मंगलवार को ही अपनी दुकानें खोलने का फैसला किया।

भारत Covid-19 मामलों में तेजी देखी गई

भारत ने सोमवार को करोनावायरस मामलों और संक्रमण से होने वाली मौतों की एक दिन की संख्या में सबसे बड़ा उछाल देखा। सोमवार को देश भर में 3,900 से अधिक नए मामले और 175 नई मौतें दर्ज की गईं। देश में करोनावायरस के कुल मामलों की संख्या अब 46,000 से अधिक हो गई है और मरने वालों की संख्या 1,500 को पार कर गई है।

दुनिया में करोनावायरस के मामलों की संख्या 36 लाख को पार कर गई है और मरने वालों की संख्या 250,000 से अधिक हो गया है। संयुक्त राज्य अमेरिका ने अब तक 12 लाख से अधिक मामले दर्ज किए हैं और देश में मृत्यु का आंकड़ा अब 70,000 के करीब पहुंच रहा है।

जॉन्स हॉपकिंस सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग के नवीनतम करोनावायरस के वैश्विक आँकड़े

भारत से करोनावायरस के नवीनतम आँकड़े:

  • पुष्टि: 46,437
  • मृत्यु: 1,566
  • रोगमुक्त: 12,847

दुनिया भर से करोनावायरस के नवीनतम आँकड़े:

  • पुष्टि: 3,643,271
  • मृत्यु: 252,241
  • रोगमुक्त: 1,194,739

करोनावायरस से संक्रमित शीर्ष 5 देश:

  • संयुक्त राज्य अमेरिका: 1,212,835
  • स्पेन: 248,301
  • इटली: 211,938
  • यूनाइटेड किंगडम: 190,584
  • फ्रांस: 169,462

करोनावायरस से मौतों वाले शीर्ष 5 देश:

  • संयुक्त राज्य अमेरिका: 69,921
  • इटली: 29,079
  • यूनाइटेड किंगडम: 28,734
  • स्पेन: 25,428
  • फ्रांस: 25,201

[स्रोत: वर्ल्डोमीटर ]

[यह खबर को अंतिम बार 4 मई, 2020 को सुबह 8.30 बजे किया गया है।]


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले