करोनावायरस महामारी: नरेंद्र मोदी ने की ₹20 लाख करोड़ का बूस्टर पैकेज और लॉकडाउन 4.0 की घोषणा 

Team Suno Neta Tuesday 12th of May 2020 11:46 PM
(0) (0)

नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए 20 लाख करोड़ रुपये या “जीडीपी (सकल घरेलु उत्पाद) का 10 प्रतिशत” के बूस्टर पैकेज की घोषणा की। नए करोनावायरस (Covid-19) के प्रसार को रोकने के लिए  देशव्यापी लॉकडाउन (तालाबंदी) के कारण भारत का अर्थव्यवस्था इस समय ठप पड़ गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि 17 मई को समाप्त होने के बाद लॉकडाउन को बढ़ाया जाएगा। हालांकि उन्होंने कहा कि अगले लॉकडाउन चरण पिछले तीन से "पूरी तरह से अलग" होगा।

टेलीविजन पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए मंगलवार रात को मोदी ने कहा "हमें अपनी रक्षा करनी होगी और आगे भी बढ़ना होगा।" प्रधानमंत्री ने कहा, “मैं आज एक विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा करता हूं। यह 'आत्मानबीर भारत अभियान' में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सरकार का Covid-19 पर घोषणाएं, रिज़र्व बैंक के फैसलों और आज के पैकेज को मिलकर 20 लाख करोड़ रुपये होती है जो भारत की जीडीपी का 10 प्रतिशत है।”

उन्होंने कहा कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बुधवार से आर्थिक पैकेज का ब्योरा देना शुरू कर देंगी।

करोनोवायरस महामारी पर – जिसने अर्थव्यवस्था को कड़ी चोट पहुंचाई हैं और जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है – मोदी ने कहा कि भारत वायरस से नियंत्रित नहीं होगा। 25 मार्च से लागु किया हाय लॉकडाउन को बढ़ाने की घोषणा करते हुए मोदी ने कहा कि लॉकडाउन का चौथा चरण पहले तीन से "पूरी तरह से अलग रूप में" होगा। इसमें नए नियम और दिशानिर्देश होंगे। लॉकडाउन को 14 अप्रैल और फिर 1 मई को बढ़ाया गया था।

मोदी ने कहा कि राज्यों से इनपुट लेने के बाद नए नियम और दिशानिर्देश तैयार किए जाएंगे। उन्होंने कहा, "राज्यों द्वारा दिए गए सुझावों के आधार पर लॉकडाउन 4 से संबंधित जानकारी आपको 18 मई से पहले दी जाएगी। हम करोना लड़ेंगे और हम आगे बढ़ेंगे।"

करोनावायरस महामारी पर राष्ट्र को यह मोदी का पांचवा संबोधन था।

लॉकडाउन 4.0 और बूस्टर पैकेज पर पीएम नरेंद्र मोदी का पूरा भाषण:

Covid-19 मामलों में वृद्धि जारी है

मंगलवार को भारत ने 3,213 नए करोनोवायरस मामलों को देखा जिससे देश में कुल मामलों की संख्या बढ़ कर लगभग 74,000 हो गयी। इस दिन इस बीमारी से 114 नए मौतें हुई जो मरने वालों की कुल संख्या 2,400 से अधिक ले गयी।

महाराष्ट्र में 1,026 नए मामले सामने आए। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 24,427 है। गुजरात ने 362 नए Covid-19 मामलों और 24 मौतों की सूचना दी। राज्य में अब कुल संक्रमण संख्या 8,904 और मौतों की संख्या 537 हो गयी है।

करोनोवायरस संक्रमण की वैश्विक संख्या इस समय 43 लाख को पार कर गई है और मृत्यु का आंकड़ा 290,000 से ऊपर हो गया है।

जॉन्स हॉपकिंस सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग के नवीनतम करोनावायरस के वैश्विक आँकड़े

नवीनतम करोनावायरस भारत के आँकड़े

  • पुष्टि: 73,981
  • मृत्यु: 2,408
  • रोगमुक्त: 24,124

नवीनतम विश्वव्यापी करोनावायरस आँकड़े:

  • पुष्टि की गई: 4,311,913
  • मृत्यु: 290,597
  • रोगमुक्त: 1,567,141

करोनोवायरस संक्रमण वाले शीर्ष 5 देश:

  • संयुक्त राज्य अमेरिका: 1,395,026
  • स्पेन: 269,520
  • रूस: 232,243
  • यूनाइटेड किंगडम: 226,463
  • इटली: 221,216

करोनावायरस से मौतों वाले शीर्ष 5 देश:

  • संयुक्त राज्य अमेरिका: 82,555
  • यूनाइटेड किंगडम: 32,692
  • इटली: 30,911
  • स्पेन: 26,920
  • फ्रांस: 26,643

[स्रोत: वर्ल्डोमीटर ]


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले