कोरोनावायरस महामारी: भारत में अब स्वास्थ्य कर्मचारियों पर हमला होगा गैर-जमानती अपराध; विश्व में Covid-19 से मौतों का आंकड़ा 180,000 पार 

Team Suno Neta Wednesday 22nd of April 2020 11:07 PM
(0) (0)

नई दिल्ली: नए कोरोनावायरस (Covid-19) के लिए लोगों के परीक्षण और संक्रमित रोगियों का इलाज करने में लगे स्वास्थ्यकर्मियों पर हुए कई हमलों के बाद सरकार ने अपराधियों के लिए सख्त प्रावधानों को लागू करने के लिए लगभग 125 वर्षीय महामारी रोग अधिनियम में संशोधन करने का फैसला किया है। पिछले कुछ दिनों में डॉक्टरों और नर्सों सहित कई स्वास्थ्य कर्मचारी घायल हुए हैं जब स्थानीय लोगों ने उन पर लाठी और पत्थरों से हमला किया। घायल हुए स्वस्थ्य कर्मचारियों में से  कुछ गंभीर रूप से भी जख्मी हुए हैं।

बुधवार को सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने एक समाचार ब्रीफिंग के दौरान कहा, “स्वास्थ्य कार्यकर्ता जो इस महामारी से देश को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, दुर्भाग्य से हमलों का सामना कर रहे हैं। उनके खिलाफ हिंसा या उत्पीड़न की कोई घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संघीय मंत्रिमंडल ने महामारी रोग अधिनियम, 1897 में संशोधन के लिए एक अध्यादेश को मंजूरी दी है।”

उन्होंने कहा, “इस अध्यादेश के तहत स्वास्थ्य कर्मचारियों पर कोई भी हमला संज्ञेय और गैर-जमानती अपराध होगा जिसमे छह महीने से लेकर सात साल तक की जेल की सजा का प्रावधान है। इसे राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद लागू किया जाएगा।”

इस बीच भारत में कोरोनोवायरस के मामलों की संख्या 21,000 से अधिक हो गई है। देश में मौत का आंकड़ा 680 पार कर गया है।

बुधवार को वैश्विक कोरोनावायरस संक्रमणों की संख्या 26 लाख को पार कर गया है और Covid1-19 महामारी के फैलने के बाद से कुल 180,000 से अधिक मौतें दर्ज की गई हैं। अकेले संयुक्त राज्य अमेरिका में संक्रमण की संख्या 840,000 को पार कर गई है और देश में मरने वालों की संख्या अब 46,000 से अधिक है।

भारत और दुनिया के कुछ नवीनतम कोरोनावायरस आंकड़े

भारत से कोरोनावायरस के नवीनतम आँकड़े:

  • पुष्टि: 21,370
  • मृत्यु: 681
  • रोगमुक्त: 4,370

दुनिया भर से कोरोनावायरस के नवीनतम आँकड़े:

  • पुष्टि की गई: 2,626,929
  • मृत्यु: 183,283
  • रोगमुक्त: 710,285

कोरोनावायरस से संक्रमित शीर्ष 5 देश:

  • संयुक्त राज्य अमेरिका: 840,897
  • स्पेन: 208,389
  • इटली: 187,327
  • फ्रांस: 159,877
  • जर्मनी: 150,648

कोरोनावायरस से मौतों वाले शीर्ष 5 देश:

  • संयुक्त राज्य अमेरिका: 46,640
  • इटली: 25,085
  • स्पेन: 21,717
  • फ्रांस: 21,373
  • यूनाइटेड किंगडम: 18,151

[स्रोत: जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय]

[यह खबर को अंतिम बार 23 अप्रैल, 2020 को सुबह 8.10 बजे किया गया है।]


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले