कोरोनावायरस महामारी: भारत ने और दो हफ्तों के लिए लॉकडाउन बढ़ाया, Covid-19 मामलों में तेज़ी, फंसे प्रवासियों के लिए ट्रेनें शुरू 

Team Suno Neta Friday 1st of May 2020 11:22 PM
(0) (0)

नई दिल्ली: भारत ने नए कोरोनावायरस (Covid-19) के प्रसार को रोकने के लिए शुक्रवार को देशव्यापी लॉकडाउन (तालाबंदी) को और दो सप्ताह तक बढ़ा दिया है। यह दूसरी बार है जब लॉकडाउन बढ़ाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च को राष्ट्र को दिए गए एक संबोधन में यह घोषणा किया था की 25 मार्च से देश भर में तीन सप्ताह का लॉकडाउन लगाया जाएगा । प्रधानमंत्री फिर से लॉकडाउन के विस्तार की घोषणा करने के लिए टीवी पर आए 14 अप्रैल को और लॉकडाउन को 3 मार्च तक बढ़ाने कि घोषणा की

लेकिन इस बार सरकार ने कई क्षेत्रों में लगाए गए प्रतिबंधों में काफी ढील दी। सरकार ने कुछ दिन पहले देश के 732 ज़िलों को  लाल, नारंगी और हरे क्षेत्रों के रूप वर्गीकृत किया था। प्रतिबंधों में ढील क्षेत्रो के श्रेणी पर निर्भर करेगी। सबसे ज़्यदा ढील हरे क्षेत्रों में दिए जायेंगे और सबसे काम लाल क्षेत्रों में।

4 मार्च से नारंगी और हरे दोनों क्षेत्रों में शराब की दुकानों को खोलने की अनुमति दी जाएगी। जो शराब के दुकान एकल स्थित हैं (स्टैंडअलोन दुकाने) उनको भी लाल क्षेत्रों में खोलने की अनुमति दी जाएगी, लेकिन उन दुकानों को नहीं जो बाजार परिसर या मॉल में हैं। इसी तरह, नारंगी और हरे रंग के क्षेत्रों में आवश्यक और गैर-आवश्यक सामान के लिए ई-कॉमर्स की अनुमति होगी। लाल क्षेत्रों में ई-कॉमर्स केवल आवश्यक वस्तुओं के लिए प्रतिबंधित होगा।

ये छूट उन कोरोनावायरस हॉटस्पॉट क्षेत्रों के लिए लागू नहीं होगी और वहां कर्फ्यू जैसे सख्त लॉकडाउन जारी रहेगा।

इस बीच एक अभूतपूर्व कदम में रक्षा स्टाफ के प्रमुख (CDS) जनरल बिपिन रावत के साथ वायु सेना प्रमुख एयर मार्शल आरकेएस भदौरिया, थलसेना प्रमुख जनरल एमएम नरावणे और नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई में अग्रिम (फ्रंटलाइन) कार्यकर्ताओं को उनके अपार योगदान के लिए धन्यवाद दिया।

CDS ने कहा कि तीनों सेवाओं ने रविवार, 3 मई, के लिए विशेष गतिविधियों की योजना बनाई है, जिसमें भारतीय वायुसेना के विमानों द्वारा असम के डिब्रूगढ़ से गुजरात के कच्छ तक, जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से केरल के तिरुवनंतपुरम तक क्रॉस-कंट्री फ्लाईपास्ट शामिल है। अपनी ओर से थलसेना देश भर में अस्पतालों में बैंड बजाएगी खासकर जहां कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा हैं। थलसेना पुलिस स्मारक पर माल्यार्पण भी करेगी। नौसेना अपने युद्धपोतों को “कोरोनोवायरस योद्धाओं” सम्मानों और प्रशंसा दिखाने के लिए उजाला करेगी।

फंसे हुए लोगों के लिए ट्रेनें शुरू

सरकार द्वारा मजदूरों, छात्रों, पर्यटकों, आदि को अपने गंतव्य की यात्रा करने की अनुमति देने के बाद एक विशेष ट्रेन – “श्रमिक स्पेशल” – तेलंगाना से झारखंड तक वहां से फंसे हुए 1,200 से अधिक प्रवासि मज़दूरों को लेकर शुक्रवार की रात हटिया पहुंची। झारखंड सरकार ने लागू किए गए कोरोवायरस प्रोटोकॉल का पालन करने के बाद यात्रियों को बसों में उनके संबंधित जिलों में ले गई।

झारखंड के अलावा, बिहार, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश सहित कई अन्य राज्यों ने भी प्रवासियों को घर वापस लाने के लिए विशेष ट्रेनों के लिए अनुरोध किया था।

रेलवे ने पांच और श्रमिक स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। वे अलुवा से भुवनेश्वर, जयपुर से पटना, कोटा से हटिया, नासिक से भोपाल और नासिक से लखनऊ तक चलेंगी।

रेलवे के अनुसार सामाजिक दूरी के मानदंडों का पालन करने के लिए प्रति कोच केवल 54 यात्रियों चढ़ने की अनुमति दी जा रही है जिसमें 72 की क्षमता है। कूपों में आठ के बजाय छह यात्रियों को अनुमति दी गई है।

देश में Covid-19 मामले तेज़ी से वृद्धि

जैसे जैसे भारत कोरोनावायरस के लिए लोगों पर दैनिक परीक्षणों की संख्या बढ़ा रहा है, देश में कोरोनावायरस के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। शुक्रवार को भारत में 2,394 नए Covid-19 मामले सामने आए जिससे देश में अब तक कुल मामलों की संख्या 37,000 से अधिक हो गयी है। देश में Covid-19 से 69 नए मौतें हुईं, जो वायरल संक्रमण से होने वाली कुल मौतों की संख्या को 1,200 से अधिक ले गयी।

संयुक्त राज्य अमेरिका कोरोनावायरस संक्रमण और इससे होने वाली मौतों की संख्या में दुनिया के अन्य देशो से काफी आगे चल रहा है। वहां अब तक Covid-19 संक्रमण की संख्या 13.1 लाख को पार कर गई है और मरने वालों की संख्या 65,500 से ऊपर गई है।

जॉन्स हॉपकिंस सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग के नवीनतम कोरोनावायरस के वैश्विक आँकड़े 

भारत से कोरोनावायरस के नवीनतम आँकड़े:

  • पुष्टि: 37,257
  • मृत्यु: 1,223
  • रोगमुक्त: 10,007

दुनिया भर से कोरोनावायरस के नवीनतम आँकड़े:

  • पुष्टि: 3,398,467
  • मृत्यु: 239,448
  • रोगमुक्त: 1,080,084

कोरोनावायरस से संक्रमित शीर्ष 5 देश:

  • संयुक्त राज्य अमेरिका: 1,131,030
  • स्पेन: 242,988
  • इटली: 207,428
  • यूनाइटेड किंगडम: 177,454
  • फ्रांस: 167,346

कोरोनावायरस से मौतों वाले शीर्ष 5 देश:

  • संयुक्त राज्य अमेरिका: 65,753
  • इटली: 28,236
  • यूनाइटेड किंगडम: 27,510
  • स्पेन: 24,824
  • फ्रांस: 24,594

[स्रोत: वर्ल्डोमीटर ]

[यह खबर को अंतिम बार 2 मई, 2020 को सुबह 9.15 बजे किया गया है।]


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले