करोनावायरस महामारी: भारत ने चीन के संक्रमण का आधिकारिक आंकड़ा किया पार; सरकार ने Covid-19 किया बूस्टर पैकेज की तीसरी किश्त खुलासा 

Team Suno Neta Saturday 16th of May 2020 11:26 PM
(0) (0)

नई दिल्ली: देश में नया करोनवायरस (Covid-19) संक्रमण की संख्या अब चीन द्वारा घोषित वहाँ के संक्रमणों की आधिकारिक संख्या को पार कर गया। पिछले नवंबर में यह खतरनाक वायरस चीन के यूहान शहर में उत्पन्न हुआ था। भारत में Covid-19 संक्रमण की कुल संख्या अब 85,500 से अधिक है, जबकि चीन की आधिकारिक संख्या 82,933 है। भारत में Covid-19 से मरने वालों की संख्या अब 2,753 है, जो चीन की मृत्यु के आधिकारिक अंक 4,633 से नीचे है।

भारत ने शुक्रवार को 3,787 Covid-19 मामलों और 104 मौतों को दर्ज़ किया। जिन तीन राज्यों ने सबसे अधिक नए मामले दर्ज किए हैं, वे हैं महाराष्ट्र, 1,576; तमिलनाडु, 385; और गुजरात, 340।

महाराष्ट्र 27,524 मामलों के साथ Covid-19 मामलों में देश के अन्य राज्यों से आगे चल रहा है। अकेले मुंबई में 16,500 से अधिक मामले हैं।

बूस्टर पैकेज की तीसरी किश्त के लिए सरकार ने योजनाओं का खुलासा किया

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार तीसरे दिन एक समाचार ब्रीफिंग में करोनोवायरस महामारी से पीड़ित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए पुरे योजना के एक हिस्से की घोषणा की।

शुक्रवार को ₹20 लाख करोड़ के बूस्टर पैकेज – “आत्मानबीर भारत अभियान” – की तीसरी खेप का अनावरण करते हुए सीतारमण ने ₹1 लाख करोड़ के कृषि अवसंरचना कोष और सूक्ष्म खाद्य उद्यमों की औपचारिक रूप देने के लिए ₹10,000 करोड़ की घोषणा की।

वित्तमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार कृषि बाजार में सुधार के उद्देश्य से एक कानून लाएगी जो कृषि उपज पर अंतरराज्यीय व्यापार बाधाओं को दूर करके और ई-ट्रेडिंग लाकर किसानों को अपनी उपज को आकर्षक मूल्य पर बेचने के लिए पर्याप्त विकल्प प्रदान करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि कठोर आवश्यक वस्तु अधिनियम का संशोधन किया जाएगा और खाद्यान्न, खाद्य तेल, तिलहन, दाल, प्याज और आलू को इसके दायरे से बहार रखा जाएगा।

वित्तमंत्री ने मत्स्य क्षेत्र के लिए भी बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अंतर्गत ₹20,000 करोड़ के आवंटन की घोषणा की। इसमें से ₹11,000 करोड़ समुद्री और देश के अंदर नाड़ियों और तालाबों में मछली पकड़ने और मछलीपालन के लिए होंगे। शेष ₹9,000 करोड़ मछली बंदरगाह, आपूर्ति श्रृंखला और मछली बाजारों के लिए होंगे।

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के आत्मनिर्भर भारत अभियान पर तीसरा मीडिया ब्रीफिंग का पूरा वीडियो:

भारत और पेरू ने किया चीन के संक्रमण के आधिकारिक अंक को पार, वैश्विक मौतें 300,000 से ऊपर

नया करोनावायरस (Covid-19), जो नवंबर 2019 में चीन में उत्पन्न हुआ था, अब संसार के लगभग हर देश में फैल गया है और पुरे विश्व में 46 लाख से अधिक लोगों को संक्रमित कर चूका है। अब तक इससे लगभग 300,000 से अधिक मौतें हुई हैं। शुक्रवार को, भारत के साथ, पेरू ने भी करोनावायरस संक्रमणों की संख्या में चीन के आधिकारिक आंकड़े को पीछे छोड़ दिया। इस दक्षिण अमेरिकी देश में अब तक 84,495 मामले सामने आयी है और इससे 2,392 मौतें हुई हैं।

संयुक्त राज्य अमेरिका और ब्राजील के बाद पेरू उत्तर और दक्षिण अमेरिका महाद्वीपों में तीसरा सबसे अधिक प्रभावित देश है। संयुक्त राज्य अमेरिका Covid-19 संक्रमण और इस बीमारी के वजह से मृत्यु की संख्या में दुनिया के अन्य सभी देशों से एक लंबे अंतर से आगे चल रहा है।

जॉन्स हॉपकिंस सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग के नवीनतम करोनावायरस के वैश्विक आँकड़े

नवीनतम भारत के करोनावायरस आँकड़े:

  • पुष्टि: 85,784
  • मृत्यु: 2,753
  • रोगमुक्त: 30,234

नवीनतम विश्वव्यापी करोनावायरस आँकड़े:

  • पुष्टि की गई: 4,609,787
  • मृत्यु: 307,532
  • रोगमुक्त: 1,742,813

करोनोवायरस संक्रमण वाले शीर्ष 5 देश:

  • संयुक्त राज्य अमेरिका: 1,480,701
  • स्पेन: 274,367
  • रूस: 262,843
  • यूनाइटेड किंगडम: 236,711
  • इटली: 223,885

करोनावायरस से मौतों वाले शीर्ष 5 देश:

  • संयुक्त राज्य अमेरिका: 88,308
  • यूनाइटेड किंगडम: 33,998
  • इटली: 31,610
  • स्पेन: 27,459
  • फ्रांस: 27,529

[स्रोत: वर्ल्डोमीटर ]

[यह खबर को अंतिम बार 16 मई, 2020 को सुबह 4.30 बजे किया गया है।]


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले