करोनावायरस महामारी: भारत Covid-19 संक्रमण 42,000 पार, सरकार ने कहा मामले स्थिर हो रहे हैं 

Team Suno Neta Sunday 3rd of May 2020 11:03 PM
(0) (0)

भारतीय नौ सेना के विमान वाहक युद्धपोत आईएनएस विक्रमादित्य के नाविकों ने “करोना योद्धाओं” के सम्मान में मानव श्रृंखला बनाई।

नई दिल्ली: भारत में नए करोनावायरस (Covid-19) संक्रमण की संख्या रविवार को 2,806 नए मामलों के साथ 42,000 को पार कर गई है और 58 नई मौतों के साथ अब मरने वालों की संख्या 1,400 के करीब पहुंच रही है।

गुजरात 28 नई मौतों के साथ दैनिक मृत्यु में अन्य राज्यों से आगे रहा जबकि दिल्ली ने 427 नए मामलों के साथ नए संक्रमणों की संख्या में अन्य राज्यों को पछाड़ा। महाराष्ट्र Covid-19 मामलों की कुल संख्या और अब तक हुई मौतों में अन्य राज्यों से आगे चल रहा है। राज्य में अब 12,296 पुष्ट मामले हैं और रविवार को कुल मृतकों की संख्या 521 थी।

इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने रविवार को कहा कि देश में करोनावायरस के मामलों में वृद्धि की दर कुछ समय से स्थिर है जबकि बीमारी से उबरने वाले मरीजों की दर में वृद्धि हुई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारत वायरस के खिलाफ युद्ध जीत जाएगा।

इससे पहले, रविवार को, Covid -19 के खिलाफ लड़ाई में अग्रिम कार्यकर्ताओं को राष्ट्र की ओर से सेना ने अपना आभार व्यक्त किया। भारतीय वायु सेना ने हेलीकॉप्टरों से स्वास्थ्य कर्मियों पर फूलों की पंखुड़ियों की बौछार की और देश भर में फ्लाईपास्ट किए।

थलसेना ने अस्पतालों में बैंड बजाए खासकर जहां Covid-19 रोगियों का इलाज किया जा रहा था। थलसेना ने लॉकडाउन (तालाबंदी) को लागू करने और अपनी जान जोखिम में डालकर आबादी के कुछ गुस्सैल वर्गों से स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की रक्षा करने वाले पुलिसकर्मियों के सम्मान में पुलिस स्मारक पर माल्यार्पण किया। कई पुलिसकर्मियों ने अपने कर्तव्य का पालन करते हुए इस बीमारी से संक्रमणीत हो गए और कुछ की मृत्यु भी हुई।

नौसेना ने अपने युद्धपोतों को रोशन किया और “करोना योद्धाओं” को सलामी देते हुए मानव श्रृंखला बनाई।

अमरीका ने कहा ‘विशाल सबूत’ है कि करोनावायरस चीन की प्रयोगशाला में उत्पन्न हुआ

रविवार को संयुक्त राज्य अमेरिका के विदेश मंत्री, माइक पोम्पेओ ने कहा कि “विशाल सबूत” है जो यह दिखाते है कि नए करोनोवायरस एक चीनी प्रयोगशाला से आया है। उनके बयान से बीजिंग और वाशिंगटन के बीच तनाव को बढ़ता है क्योंकि कुछ दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इशारों में कहा था कि चीन करोनॉवायरस पर बेईमानी कर रहा था और इस बात का संकेत दिया कि Covid-19 महामारी बीजिंग की शरारत का नतीजा थी।

एबीसी के साथ एक साक्षात्कार के दौरान पोम्पेओ, जो एक पूर्व सीआईए प्रमुख हैं, ने कहा कि वह अमेरिकी खुफिया समुदाय के आकलन से सहमत थे कि Covid-19 मानव-निर्मित या जेनेटिकली संशोधित कीटाणु नहीं है। फिर उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि पूरी दुनिया अब देख सकती है, याद रखें, चीन के पास दुनिया को संक्रमित करने और अनियमित प्रयोगशालाओं को चलाने का इतिहास है।”

उन्होंने आगे कहा, “राष्ट्रपति ट्रम्प बहुत स्पष्ट हैं: जो इसके जिम्मेदार है हम उनसे जवाबदेही ठहराएंगे।”

जॉन्स हॉपकिंस सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग के नवीनतम करोनावायरस के वैश्विक आँकड़े 

भारत से करोनावायरस के नवीनतम आँकड़े:

  • पुष्टि: 42,505
  • मृत्यु: 1,391
  • रोगमुक्त: 11,775

दुनिया भर से करोनावायरस के नवीनतम आँकड़े:

  • पुष्टि: 3,555,595
  • मृत्यु: 247,639
  • रोगमुक्त: 1,150,616

करोनावायरस से संक्रमित शीर्ष 5 देश:

  • संयुक्त राज्य अमेरिका: 1,184,711
  • स्पेन: 247,122
  • इटली: 210,717
  • यूनाइटेड किंगडम: 186,599
  • फ्रांस: 168,693

करोनावायरस से मौतों वाले शीर्ष 5 देश:

  • संयुक्त राज्य अमेरिका: 68,407
  • इटली: 28,884
  • यूनाइटेड किंगडम: 28,446
  • स्पेन: 25,264
  • फ्रांस: 24,895

[स्रोत: वर्ल्डोमीटर ]

[यह खबर को अंतिम बार 4 मई, 2020 को सुबह 3 बजे किया गया है।]


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले