कोरोनावायरस महामारी: भारत में COVID-19 मामले 10,000 से ऊपर, 350 से अधिक मृत 

Team Suno Neta Monday 13th of April 2020 11:21 PM
(0) (0)

नई दिल्ली: भारत में नए कोरोनावायरस (COVID-19) से संक्रमित लोगों की संख्या सोमवार को 10,000 पार कर गई है। एक ही दिन के दौरान 51 मौतों के साथ मरने वालों की संख्या में भी तेजी से वृद्धि हुई और 350 के आंकड़े को पार कर गया। यह भारत में एक ही दिन में बीमारी से होने वाली मौतों की सबसे बड़ी संख्या है।

इटली में – जहां महामारी ने गंभीर नुकसान पहुंचाया है – सोमवार को मरने वालों की संख्या 20,000 को पार कर गई। संयुक्त राज्य अमेरिका, जो संक्रमण और मौतों की संख्या में दुनिया अभी आगे चल रहा है, वहां अकेले न्यूयॉर्क में मौतों की संख्या 10,000 को पार कर गई है।

सोमवार को एक भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अधिकारी ने कहा कि रविवार तक 206,213 परीक्षण किए गए है। उन्होंने यह भी कहा 14 ऐसे संस्थानों की पहचान की गई है जो COVID-19 संक्रमण के लिए परीक्षण कर रही अधिक प्रयोगशालाओं की इस्तेमाल कर सकता है की नहीं इसके व्यवहार्यता को देखेंगे।

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह 10 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। राष्ट्रव्यापी तालाबंदी (लॉकडाउन) को बढ़ाया जाए  या नहीं और अगर बढ़ाया जाए तो किस यह किस स्वरुप में किया जाएगा, इस बारे में वे केंद्र के निर्णय का आम जनता को अवगत कराने की संभावना है। यह लगभग तय है कि लॉकडाउन को बढ़ाया जाएगा क्योंकि कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने केंद्र से ऐसा करने का अनुरोध किया है। हालांकि अर्थव्यवस्था को चलते रहने की आवश्यकता को देखते हुए केंद्र कुछ व्यावसायिक गतिविधि को फिर से शुरू करने और नागरिकों के लिए यात्रा पर पूर्ण प्रतिबंध को थोड़ा ढील देने की घोषणा कर सकता है।

भारत से कोरोनावायरस के नवीनतम आँकड़े:

पुष्टि की गई: 10,453

मृत्यु: 358

रोगमुक्त: 1,181

दुनिया भर से कोरोनावायरस के नवीनतम आँकड़े:

पुष्टि: 1,912,923

मृत्यु: 118,966

रोगमुक्त: 448,053

कोरोनावायरस संक्रमण वाले शीर्ष 5 देश:

संयुक्त राज्य अमेरिका: 577,842

स्पेन: 169,628

इटली: 159,516

फ्रांस: 137,875

जर्मनी: 129,207

कोरोनावायरस मौतों वाले शीर्ष 5 देश हैं:

संयुक्त राज्य अमेरिका: 23,232

इटली: 20,465

स्पेन: 17,628

फ्रांस: 14,986

यूनाइटेड किंगडम: 11,347

[स्रोत: जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय]

[यह खबर को अंतिम बार 14 अप्रैल, 2020 को सुबह 5.05 बजे किया गया है।]


 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले