कोरोनावायरस महामारी: भारत में COVID-19 मामले अभी भी कम, ICMR ने कहा ‘हमारे परीक्षण दर को कम नहीं कहा जा सकता’ 

Team Suno Neta Thursday 16th of April 2020 11:07 PM
(0) (0)

नई दिल्ली: भारत में नए कोरोनावायरस (COVID-19) से संक्रमित लोगों की आधिकारिक संख्या 13,000 से काम बनी हुई है। इस बीच देश गुरुवार को लॉकडाउन (तालाबंदी) के 24-वें दिन में प्रवेश किया। कुछ विशेषज्ञों, राजनेताओं और संस्थाओं द्वारा यह चिंता जताने के बाद की भारत पर्याप्त मात्रा में परिक्षण नहीं कर रहा है जिसके फलस्वरूप कोरोनावायरस के मामले काम दिख रहें हैं, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने इन आशंकाओं को दूर करने की कोशिश की।

गुरुवार को ICMR के एक अधिकारी, डॉ आर आर गंगाखेडर ने कहा कि यह कहना सही नहीं होगा कि भारत कम परीक्षण कर रहा है। डॉ गंगाखेड़कर ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “जापान में परीक्षण किए गए हर 11.7 लोगों में से एक (कोरोनावायरस) सकारात्मक आया, इटली के लिए यह संख्या 6.7 है, अमेरिका में यह 5.3 है, ब्रिटेन में यह 3.4 है। यहां (भारत में) हम प्रत्येक 24 परीक्षण में एक (कोरोनावायरस) पॉज़िटिव केस पकड़ रहे है। यह नहीं कह सकते कि हम कम परीक्षण कर रहे हैं।”

नवीनतम उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार भारत में COVID-19 मामलों की संख्या 12,759 तक पहुंच गई है। गुरुवार तक को कुल 3,202 मामलों और 194 मौतों के साथ महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है।

केंद्र ने बुधवार को देश भर के 170 जिलों को COVID-19 हॉटस्पॉट या “रेड जोन” के रूप में चिह्नित किया और अन्य 207 जिलों को संभावित हॉटस्पॉट या “व्हाइट जोन” के रूप में चिह्नित किया। इसका मतलब है कि देश के 732 जिलों में से 377 महामारी से प्रभावित हैं।

वैश्विक कोरोनावायरस मामलों की संख्या बुधवार को 20 लाख के आंकड़े को पार कर गई थी। इस संक्रमण से 140,000 से अधिक लोगों की जानें गई। संक्रमण से होने वाली दुनिया के कुल मृतकों में से दो-तिहाई से अधिक मौतें अकेले यूरोप में हुई हैं।

भारत से कोरोनावायरस के नवीनतम आँकड़े:

  • पुष्टि: 12,759
  • मृत्यु: 423
  • रोगमुक्त: 1,514

दुनिया भर से कोरोनावायरस के नवीनतम आँकड़े:

  • पुष्टि: 2,134,465
  • मृत्यु: 142,148
  • रोगमुक्त: 540,656

कोरोनावायरस से संक्रमित शीर्ष 5 देश:

  • संयुक्त राज्य अमेरिका: 658,263
  • स्पेन: 182,816
  • इटली: 168,941
  • फ्रांस: 147,088
  • जर्मनी: 136,569

कोरोनावायरस से मौतों वाले शीर्ष 5 देश:

  • संयुक्त राज्य अमेरिका: 32,186
  • इटली: 22,170
  • स्पेन: 19,130
  • फ्रांस: 17,941
  • यूनाइटेड किंगडम: 13,759

[स्रोत: जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय]

 [यह खबर को अंतिम बार 17 अप्रैल, 2020 को सुबह 4.28 बजे किया गया है।]


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले