कोरोनावायरस महामारी: सरकार ने सख्त शर्तो के साथ कुछ बाजारों को खोलने की अनुमति दी, भारत में Covid-19 मामले 24,000 पार 

Team Suno Neta Friday 24th of April 2020 10:49 PM
(0) (0)

नई दिल्ली: शुक्रवार को देशव्यापी लॉकडाउन (तालाबंदी) का एक महीना पूरा हुआ, जिसकी घोषणा 24 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। अर्थव्यवस्था को फिर से चालू करने के लिए 20 अप्रैल को कुछ व्यापारिक कार्यों को फिर से शुरू करने की अनुमति देने के बाद, केंद्रीय गृहमंत्रालय ने शुक्रवार को नगरपालिका क्षेत्रों के भीतर आवासीय परिसरों सहित मोहल्ले की दुकानों को खोलने की अनुमति दी, लेकिन 50 प्रतिशत कार्यकर्ता शक्ति और आवश्यक सावधानियों को कड़ाई से पालन करने के शर्तों के साथ।

नगरपालिका के बाहर के बाजारों में दुकानों को भी खोलने की अनुमति है लेकिन कड़े शर्तो के साथ, जैसे कि मास्क पहनना अनिवार्य है, एक ही समय में 50 प्रतिशत से अधिक श्रमिक काम नहीं कर सकते हैं और सख्त सामाजिक दूरी बनाए रखनी होगी।

इस बीच, देश में कोरोनावायरस के मामलों की संख्या 24,000 को पार कर गई है और मरने वालों की संख्या 780 हो गई है। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र Covid-19 के 6,430 मामलों और 284 मौतों के साथ बाकी राज्यों से आगे चल रहा है जबकि गुजरात 2,624 मामलों और 112 मौतों के साथ दूसरे स्थान पर है। 2,376 मामलों और 50 मौतों के साथ दिल्ली तीसरे स्थान पर है।

वैश्विक कोरोनावायरस संक्रमण की कुल संख्या 196,000 को पार कर गई है और मौतों की कुल संख्या 28 लाख पार कर चूका है। संक्रमण और उससे हुई मौतों की संख्या में अमेरिका सभी देशों से आगे चल रहा है।

भारत और दुनिया के कुछ नवीनतम कोरोनावायरस आंकड़े

भारत से कोरोनावायरस के नवीनतम आँकड़े:

  • पुष्टि: 24,447
  • मृत्यु: 780
  • रोगमुक्त: 5,496

दुनिया भर से कोरोनावायरस के नवीनतम आँकड़े:

  • पुष्टि की गई: 2,813,538
  • मृत्यु: 196,412
  • रोगमुक्त: 778,427

कोरोनावायरस से संक्रमित शीर्ष 5 देश:

  • संयुक्त राज्य अमेरिका: 912,838
  • स्पेन: 219,764
  • इटली: 192,994
  • फ्रांस: 159,828
  • जर्मनी: 154,545

कोरोनावायरस से मौतों वाले शीर्ष 5 देश:

  • संयुक्त राज्य अमेरिका: 51,607
  • इटली: 25,969
  • स्पेन: 22,524
  • फ्रांस: 22,245
  • यूनाइटेड किंगडम: 19,506

[स्रोत: वर्ल्डोमीटर]

[यह खबर को अंतिम बार 25 अप्रैल, 2020 को सुबह 2.59 बजे किया गया है।]


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले