कोरोनावायरस महामारी: दुनियाभर में 200,000 से अधिक मौतें, भारत में संक्रमण संख्या 26,000 पार 

Team Suno Neta Saturday 25th of April 2020 11:14 PM
(0) (0)

नई दिल्ली: 2019 के अंत में चीन के वुहान से उत्पन्न होने के बाद नया कोरोनावायरस (Covid-19) महामारी अभी तक आक्रामक रूप से फैलती जा रही है। अब तक यह दुनिया भर में 29 लाख से अधिक लोगों को संक्रमित कर चूका है और और इसके संक्रमण से शनिवार तक 200,000 लोगों की मृत्यु हो गयी है।

Covid-19 संयुक्त राज्य अमेरिका सबसे अधिक प्रभावित किया है जहां इस वायरस ने 950,000 से अधिक लोगों को संक्रमित कर चुका है और 53,000 से अधिक लोगों की जान ले चुका है।

भारत में कोरोनावायरस ने 26,000 से अधिक लोगों को संक्रमित किया है और 800 से अधिक लोगों की जान ली है। इस रोग के संचरण को रोकने के लिए 25 मार्च को केंद्र ने राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन (तालाबंदी) लगा दिया था, जो अभी भी चल रहा है। 20 अप्रैल के बाद को लॉकडाउन के कुछ मानदंडों में ढील दी गई थी, लेकिन लॉकडाउन का 3 मई को पूरा हटाना इस समय संभव नहीं लग रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल को प्रारंभिक तीन सप्ताह के लॉकडाउन को बढ़ाते हुए 3 मई की समयसीमा कि घोषणा की थी।

पहले ही दिल्ली सरकार ने कहा है कि 16 मई तक लॉकडाउन जारी रहेगी। अन्य पांच राज्यों – मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, और पश्चिम बंगाल – ने संकेत दिया है कि हॉटस्पॉट पर लगाए गए प्रतिबंध 3 मई से आगे चलेंगे। छह अन्य राज्यों – आंध्र प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, और तमिलनाडु – ने कहा कि वे इस मुद्दे पर केंद्र के निर्देश से जाएंगे, जबकि असम, बिहार और केरल (जिसमें वायरस का प्रसार काफी हद तक रोक लिया है) कहा कि वे प्रधानमंत्री के साथ सोमवार की वीडियोकांफ्रेंस के बाद तय करेंगे कि आगे क्या करना है ।

राज्यों में महाराष्ट्र Covid-19 संक्रमण और इससे होने वाली मौतों में बाकी से आगे चल रहा है। अब तक राज्य में कुल संक्रमणों की संख्या 6,817 हो गई है और मरने वालों की संख्या 301। गुजरात 2,815 संक्रमणों और 127 मौतों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि 2,514 संक्रमणों और 53 मौतों के साथ दिल्ली तीसरे स्थान पर है।

जॉन्स हॉपकिंस सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग के नवीनतम कोरोनावायरस के वैश्विक आँकड़े 

भारत से कोरोनावायरस के नवीनतम आँकड़े:

  • पुष्टि: 26,283
  • मृत्यु: 825
  • रोगमुक्त: 5,939

दुनिया भर से कोरोनावायरस के नवीनतम आँकड़े:

  • पुष्टि: 2,908,206
  • मृत्यु: 202,501
  • रोगमुक्त: 832,211

कोरोनावायरस से संक्रमित शीर्ष 5 देश:

  • संयुक्त राज्य अमेरिका: 952,995
  • स्पेन: 223,759
  • इटली: 195,351
  • फ्रांस: 161,488
  • जर्मनी: 155,782

कोरोनावायरस से मौतों वाले शीर्ष 5 देश:

  • संयुक्त राज्य अमेरिका: 53,745
  • इटली: 26,384
  • स्पेन: 22,902
  • फ्रांस: 22,614
  • यूनाइटेड किंगडम: 20,319

[स्रोत: वर्ल्डोमीटर ]

[यह खबर को अंतिम बार 26 अप्रैल, 2020 को सुबह 2.55 बजे किया गया है।]


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले