करोनावायरस महामारी: महाराष्ट्र, गुजरात में Covid-19 का कहर जारी, 13 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेषों में ‘कोई नया मामला नहीं’ 

Team Suno Neta Thursday 7th of May 2020 11:38 PM
(0) (0)

नई दिल्ली: महाराष्ट्र और गुजरात में नए करोनावायरस (Covid-19) महामारी का कहर गुरुवार को भी जारी रहा। अब महाराष्ट्र के बाद 7,000 से अधिक करोनोवायरस मामलों को दर्ज करने वाला गुजरात दूसरा राज्य बन गया।

गुरुवार तक गुजरात में 7,012 Covid-19 मामलों की पुष्टि हुई और 425 मौतें हुईं। सबसे ज़्यादा मार अहमदाबाद, सूरत और वडोदरा जिलों को झेलना पड़ रहा हैं जहाँ अब तक क्रमशः 4991, 799 और 440 मामले दर्ज़ हुए।

महाराष्ट्र में Covid-19 मामलों की संख्या अब 16,758 और बीमारी से मरने वालों की संख्या 651 है।

इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने एक मीडिया बातचीत के दौरान कहा कि 13 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने गुरुवार को एक भी करोनोवायरस पॉजिटिव मामला दर्ज नहीं किया है। जिन 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने पिछले 24 घंटों में कोई नया मामला दर्ज नहीं किया है, वे हैं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, केरल, लद्दाख़, मणिपुर, मेघालय, मिज़ोरम और ओडिशा।

ग़ौररतलब बात यह है कि दमन और दीव, सिक्किम, नागालैंड और लक्षद्वीप ने अब तक एक भी मामले की रिपोर्ट नहीं की है।

देश में Covid-19 मामलों की संख्या 56,000 को पार कर चुकी है और मरने वालों की संख्या अब लगभग 1,900 है। गुरुवार को भारत ने 3,364 नए मामले और 104 नई मौतें दर्ज कीं।

इस बीच करोनोवायरस के मामलों की वैश्विक संख्या 40 लाख के करीब पहुँच गयी है और मरने वालों की संख्या अब लगभग 270,000 है। इस बीमारी से अब तक 13 लाख से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं।

जॉन्स हॉपकिंस सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग के नवीनतम करोनावायरस के वैश्विक आँकड़े

भारत से करोनावायरस के नवीनतम आँकड़े:

  • पुष्टि: 56,351
  • मृत्यु: 1,889
  • रोगमुक्त: 16,776

दुनिया भर से करोनावायरस के नवीनतम आँकड़े:

  • पुष्टि की गई: 3,898,736
  • मृत्यु: 269,548
  • रोगमुक्त: 1,333,907

करोनावायरस से संक्रमित शीर्ष 5 देश:

  • संयुक्त राज्य अमेरिका: 1,287,497
  • स्पेन: 256,855
  • इटली: 215,858
  • यूनाइटेड किंगडम: 206,715
  • रूस: 177,160

करोनावायरस से मौतों वाले शीर्ष 5 देश:

  • संयुक्त राज्य अमेरिका: 76,693
  • यूनाइटेड किंगडम: 30,615
  • इटली: 29,958
  • स्पेन: 26,070
  • फ्रांस: 25,987

[स्रोत: वर्ल्डोमीटर ]

[यह खबर को अंतिम बार 8 मई, 2020 को सुबह 3.05 बजे किया गया है।]


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले