कांग्रेस ने रामगढ़ उपचुनाव जीता, राजस्थान में कांग्रेस की सीटों की संख्या हुई 100 

Team Suno Neta Thursday 31st of January 2019 08:17 PM
(11) (9)

शफिया ज़ुबैर

नई दिल्ली: कांग्रेस उम्मीदवार शफिया ज़ुबैर ने राजस्थान के रामगढ़ में 12,000 से अधिक मतों के अंतर से विधानसभा उपचुनाव जीत लिया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सुखवंत सिंह और बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार जगत सिंह को हराया है।

जुबैर ने 83,311 वोट और जबकि सुखवंत सिंह ने 71,083 वोट हासिल किए हैं। वहीं BSP के जगत सिंह ने 24,856 वोट हासिल किए हैं। जुबैर और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दोनों ने सरकार में अपना विश्वास दिखाने के लिए मतदाताओं को धन्यवाद दिया है।

विधानसभा उपचुनाव में जीत ने कांग्रेस को राजस्थान में 200 सदस्यीय विधानसभासीट में 99 से 100 तक पहुंचा दिया है। इससे पहले कांग्रेस को राज्य में बहुमत प्राप्त करने के लिए अन्य गैर-भाजपा दलों के समर्थन की जरूरत पड़ी थी। कांग्रेस ने पिछले महीने राज्य में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में BSP और RLD विधायकों के समर्थन से सरकार बनाई थी।

रामगढ़ में मतदान 28 जनवरी को हुआ था। रामगढ़ में लगभग 79 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यहाँ मतदान पहले 7 दिसंबर को निर्धारित किया गया था, लेकिन कार्डियक अटैक के कारण BSP प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह की अचानक मृत्यु के कारण तारीख को आगे सरका दिया गया था।


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले