चंद्रबाबू नायडू ने दिल्ली मे राहुल गाँधी के साथ महागठबंधन पर चर्चा की 

Team Suno Neta Thursday 1st of November 2018 10:05 AM
(192) (91)


नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ राष्ट्रव्यापी गठबंधन बनाने के प्रयास में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलुगू देशम पार्टी (TDP) के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। नायडू और गांधी के बीच यह पहली बैठक थी।

नायडू एक सप्ताह में दूसरी बार राष्ट्रीय राजधानी का दौरा कर रहें थे। कांग्रेस के साथ टीडीपी का गठबंधन आंध्र प्रदेश के राजनीतिक इतिहास में मोड़ साबित होगा। पूर्व मुख्यमंत्री और नायडू के ससुर एनटी राम राव ने 1980 में कांग्रेस को पराजित करने के उद्देश्य से TDP की स्थापना की थी। अब, भाजपा को हराने के लिए TDP कांग्रेस के साथ गठबंधन की पहल की है।

नायडू ने सभी विपक्षी दलों को एक छत के नीचे लाने के उद्देश्य से गुरुवार को राजधानी में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष शरद पवार और नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला से मुलाकात की है।


 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले