CBI ने भ्रष्टाचार के आरोप में एयर इंडिया के पूर्व प्रमुख अरविंद जाधव के खिलाफ दर्ज़ किया मामला  

Team Suno Neta Wednesday 23rd of January 2019 03:22 PM
(17) (9)

अरविंद जाधव

नई दिल्ली: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने एयर इंडिया के पूर्व प्रमुख अरविंद जाधव और अन्य पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों को कम्पनी के महाप्रबंधक रैंक के अधिकारियों की नियुक्ति में मानदंडों का उल्लंघन करने के आरोप में में मामला दर्ज़ किया है।

जाधव के साथ CBI ने अब सेवानिवृत्त पर तत्कालीन चिकित्सा सेवाओं की महाप्रबंधक डॉ (सुश्री) एल पी नखवा और अतिरिक्त महाप्रबंधक ए कथपालिया, अमिताभ सिंह और रोहित भसीन के खिलाफ मामला दर्ज़ किया है। उन पर आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम से संबंधित IPC की धाराओं के तहत मामला दर्ज़ किया गया हैं।

CBI ने आरोप लगाया कि पूर्व CMD अरविंद जाधव ने 2009-10 के दौरान महाप्रबंधक (संचालन) के पद पर पदोन्नति के लिए उपयुक्त उम्मीदवारों की सिफारिश करने के लिए “अवैध” पदोन्नति पैनल का गठन किया था।अधिकारियों ने कहा कि पैनल ने कठपालिया,अमिताभ सिंह और रोहित भसीन सहित पांच लोगों की सिफारिश की थी। कठपालिया पर एक आपराधिक मामला लंबित था, लेकिन कथित तौर पर सतर्कता की मंजूरी दी गई थी। दर्ज़ हुई प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है।

CBI ने आरोप लगाया कि सिंह और भसीन के खिलाफ भी शिकायतें लंबित थीं फिर भी उसे इस पद के लिए चुना गया था।

CBI ने अपने बयान में कहा, “जाधव ने नखवा के साथ साजिश करके उसे पदोन्नति पैनल समिति के सदस्य के रूप में नियुक्त करने और पदोन्नति के लिए उचित प्रक्रिया का पालन किए बिना उसे पदोन्नति देने के लिए अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग किया था।”


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले