ब्रिटिश उच्चायोग को अगस्ता वेस्टलैंड मामले में कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल को कांसुलर एक्सेस करने की मिली अनुमति  

Team Suno Neta Friday 11th of January 2019 02:12 PM
(0) (0)

क्रिश्चियन मिशेल

नई दिल्ली: भारत में ब्रिटिश उच्चायोग को शुक्रवार को अगस्ता वेस्टलैंड VVIP हेलिकॉप्टर डील मामले में कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल को कांसुलर एक्सेस प्रदान किया गया।

ANI ने उच्च अधिकारी के हवाले से कहा गया: "हमारे कर्मचारी भारत में हिरासत में लिए गए एक ब्रिटिश व्यक्ति का समर्थन कर रहे हैं, और उसके हित की जांच करने के लिए उनसे मिलने गए हैं।”

मिशेल एक ब्रिटिश नागरिक है जिसको दुबई अदालत के आदेश पर संयुक्त अरब अमीरात से प्रत्यर्पण प्रक्रिया के माध्यम से भारत लाया गया था। ब्रिटिश उच्चायोग ने तब मिशेल से कांसुलर एक्सेस की मांग की थी। प्रत्यर्पण करने के बाद मिशेल को CBI हिरासत में भेज दिया गया था। मिशेल से CBI द्वारा अगस्ता वेस्टलैंड के पूर्व CEO और फिनमेकैनिका कंपनी के प्रमुख के साथ उसके संबंधों, भारत की उसकी यात्राओं, उनसे मिलने वाले लोगों और दिल्ली और मुंबई में उनके संपर्कों के बारे में पूछताछ की गई थी।

CBI का दावा है कि मिशेल ने अपनी दो फर्मों, ग्लोबल ट्रेड एंड कॉमर्स लिमिटेड, लंदन और ग्लोबल सर्विसेज FZE, संयुक्त अरब अमीरात के माध्यम से 12 कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया। फिनमेकैनिका, अगस्ता वेस्टलैंड और वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर के साथ VVIP की खरीद पर रक्षा मंत्रालय द्वारा अवैध कमीशन को वैध बनाने के आरोप लगे थे।

CBI ने बताया कि 42.27 बिलियन यूरो (तब लगभग 295 करोड़ रुपये) की राशि का भुगतान फिनमेकैनिका समूह द्वारा मिशेल की फर्मों को किया गया था।  यह राशि कोई काम किए बिना रिश्वत के रूप में ली गयी थी।


 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले