गोवा के नए मुख्यमंत्री के रूप में भाजपा के प्रमोद सावंत ने रात 2 बजे ली शपथ  

Team Suno Neta Tuesday 19th of March 2019 02:58 AM
(19) (3)

प्रमोद सावंत

नई दिल्ली: मनोहर पार्रिकर की कैंसर से मृत्य के बाद बहुत ही नाटकीय घटनाक्रम में मंगलवार की सुबह 2 बजे गोवा विधानसभा के स्पीकर, भाजपा के प्रमोद सावंत ने गोवा राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। गौरतलब है कि मनोहर पर्रिकर की मृत्यु के बाद मुख्यमंत्री का पद खाली हो गया था।  राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने लगभग 2 बजे सावंत को पद की शपथ दिलाई।

रविवार शाम को पर्रिकर की मौत ने भारतीय जनता पार्टी को संकट में डाल दिया था क्योंकि यह गोवा फॉरवर्ड पार्टी (GFP) के विजय सरदेसाई की मदद से अल्पसंख्यक सरकार चला रही थी, जिन्होंने 2017 में भाजपा को सरकार बनाने के लिए अपना समर्थन दिया था। तब जाकर पर्रिकर को मुख्यमंत्री बनाया गया था।

भाजपा के सहयोगियों के साथ बातचीत शाम को शुरू हुई। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के हस्तक्षेप के बाद सफलतापूर्वक यह बातचीत समाप्त हुई। महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (MGP) के दो विधायक भाजपा में शामिल होने के लिए सहमत हुए, जिसने पार्टी को सत्ता में बने रहने की ताकत दी। समझौते के अनुसार के अनुसार गोवा में दो उप मुख्यमंत्री होंगे - एक MGP से और दूसरा GFP से। GFP ने पहले मुख्यमंत्री के रूप में सावंत की उम्मीदवारी पर आपत्ति जताई थी। गोवा में दो उपमुख्यमंत्री का होना एक असाधारण समझौता है क्योकि गोवा एक छोटा राज्य है।

इससे पहले केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि पार्टी ने तय किया है कि गोवा का अगला मुख्यमंत्री कौन होना चाहिए। यह केवल गठबंधन के सहयोगियों को सहमत करने की बात थी।

गोवा के विधानसभा अध्यक्ष प्रमोद सावंत और स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे गोवा के मुख्यमंत्री पद के सबसे बड़े दावेदार थे। रिपोर्टों के अनुसार, राणे ने भाजपा की सहयोगी गोवा फॉरवर्ड पार्टी और निर्दलीय विधायकों के समर्थन का समर्थन किया।

पर्रिकर की मौत के कुछ ही घंटों बाद कांग्रेस ने गोवा में "सबसे बड़ी पार्टी" बनकर राज्यपाल से सरकार बनाने का अपना दावा ठोक दिया था। हालांकि, गोवा कांग्रेस के प्रमुख चंद्रकांत कावलेकर ने कहा कि राज्यपाल उनके दावे को सुनने के लिए पार्टी को समय देने से इनकार कर रहे हैं।


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले