कर्नाटक में भाजपा के ‘आपरेशन कमल’ की पंखुड़ी मुरझायी  

Team Suno Neta Thursday 17th of January 2019 12:34 PM
(0) (0)

बी एस येदियुरप्पा

नई दिल्ली: कर्नाटक में कांग्रेस-जनता दल सेक्युलर (JD(S)) गठबंधन सरकार को गिराने की भारतीय जनता पार्टी की कोशिशें बिफल रही। कांग्रेस विधायकों ने आखिरी समय में समझदारी भरा कदम उठाकर विपक्षी पार्टी भाजपा के “ऑपरेशन कमल” (कर्नाटक में आपरेशन कमला) को असफल कर दिया।

कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए पिछले सात महीनों में यह भाजपा का दूसरा विफल प्रयास है। भाजपा ने सरकार से इस्तीफा देने के बाद दुबारा सरकार बनाने के लिए लगभग 12-15 कांग्रेस विधायकों को अपने पाले में लाने की योजना बनाई थी। गौरतलब है कि कर्नाटक में दो निर्दलीय विधायकों ने JD(S) -कांग्रेस गठबंधन सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है। 

भाजपा ने अपने विधायकों को पिछले कुछ दिनों से गुरुग्राम के पास एक होटल में, चार कांग्रेस विधायकों को मुंबई और अन्य स्थानों पर शिफ्ट करके योजना को अमल में लाने की कोशिश की थी। यह महसूस करने के बाद कि कांग्रेस विधायकों की आवश्यक संख्या इस्तीफा नहीं देगी, राज्य के भाजपा अध्यक्ष बी एस येदियुरप्पा के बारे में कहा जा रहा है कि उन्होंने पार्टी के विधायकों को होटल में कहा था कि ऑपरेशन लोटस को रोक दिया गया है।


 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले