भाजपा ने शिवराज सिंह चौहान, रमन सिंह और वसुंधरा राजे को पार्टी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया  

Team Suno Neta Friday 11th of January 2019 10:10 AM
(0) (0)

शिवराज सिंह चौहान (बाएं), रमन सिंह (बीच में) और वसुंधरा राजे

नई दिल्ली: लोकसभा चुनावों से पहले भाजपा ने गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्रियों शिवराज सिंह चौहान, रमन सिंह और वसुंधरा राजे को पार्टी उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया। पार्टी का यह कदम इन तीनों शक्तिशाली राज्य नेताओं को राष्ट्रीय राजनीति में लाया।

पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक की पूर्व संध्या पर ये नियुक्तियां कीं। इससे लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए टोन सेट होने की उम्मीद है।

भाजपा के महासचिव अरुण सिंह ने एक ट्वीट में बताया कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों को अपना उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

हाल ही में हुए संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में सत्ता गंवा दी थी। शिवराज सिंह चौहान पिछले तीन कार्यकाल से मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री थे। रमन सिंह भी तीन कार्यकाल से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री थे। वसुंधरा राजे राजस्थान की मुख्यमंत्री थीं।


 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले