अशोक गहलोत को राजस्थान की कमान, सचिन पायलट उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभालेंगे 

Team Suno Neta Friday 14th of December 2018 04:27 PM
(0) (0)


बाएं से: अशोक गहलोत, राहुल गांधी और सचिन पायलट

नई दिल्ली: राजस्थान मे कांग्रेस के मुख्यमंत्री को लेकर हो रही गहमागहमी अब थम गई है। अशोक गहलोत के नाम पर अंतिम मुहर लगा दी गई है। कई नेताओं और कार्यकर्ताओं से चर्चा के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अशोक गहलोत को राजस्थान के CM पद के लिए चुना। वही दूसरी तरफ सचिन पायलट को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है।

मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद अशोक गहलोत ने कहा, “मैं राहुल गांधी और नवनिर्वाचित विधायकों का धन्यवाद देता हूं।” उन्होनें कहा, “पांच साल तक लोगों ने जो समस्याएं भोगी, उन्हें खत्म किया जाएगा।”

इसके बाद सचिन पायलट ने कहा, “साथियों हम इसी कमरे में बैठे थे। और किसे मालूम था कि 'दो-दो करोड़पति बन जाएंगे।” तीन राज्यों के परिणाम देश को संतोष देने वाले हैं। प्रदेश की जनता ने हमें आशीर्वाद दिया। पायलट ने राहुल गांधी और प्रदेश की जनता को धन्यवाद दिया।

उन्होने आगे कहा, हर जगह मैंने देश, प्रदेश और लोगों के लिए काम किया है। हम एक अच्छी और जवाबदेह सरकार बनाएंगे। हम अपने घोषणापत्र का पालन करेंगे। राहुल जी के नेतृत्व में 2019 में कांग्रेस की सरकार बनाना हमारी प्राथमिकता होगी।

सचिन पायलट और अशोक गहलोत के साथ मीटिंग के बाद राहुल ने दोनों नेताओं के साथ एक तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, “राजस्थान की एकता के रंग।”



 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले