अशोक गहलोत ने तीसरी बार ली राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ, सचिन पायलट बने डेप्युटी CM  

Team Suno Neta Monday 17th of December 2018 02:08 PM
(0) (0)

अशोक गहलोत

नई दिल्ली: जयपुर के ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल में अशोक गहलोत ने राजस्थान के 22-वें मुख्यमंत्री और सचिन पायलट ने उप मुख्यमंत्री रूप में शपथ ले ली है। राज्यपाल कल्याण सिंह ने उन्हें शपथ दिलाई। इसी के साथ गहलोत राज्य के तीसरी बार मुख्यमंत्री चुने गए है। वहीं पायलट ने पहली बार उप मुख्यमंत्री की शपथ ली।

पहली बार मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने साथ मे शपथ ली है। पायलट इस दौरान अपने पिता स्वर्गीय राजेश पायलट के अंदाज में सिर पर लाल पगड़ी बांधे हुए दिखे। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी शपथ ग्रहण मे मौजूद रहीं।

समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ मनमोहन सिंह, मल्लिकार्जुन खड़गे, ज्योतिरादित्य सिंधिया, नवजोत सिंह सिद्धू, जितिन प्रसाद समेत UPA के तमाम दिग्गज नेता शामिल रहे। महागठबंधन एकता के रूप में कर्नाटक के CM एचडी कुमारस्वामी, TDP नेता चंद्रबाबू नायडू, NCP अध्यक्ष शरद पवार, प्रफुल्ल पटेल, शरद यादव, नैशनल कॉन्फ्रेंस के फारूक अब्दुल्ला, RJD नेता तेजस्वी यादव, झारखंड मुक्ति मोर्चा के हेमंत सोरेन, जीतनराम मांझी और DMK अध्यक्ष एमके स्टालिन मंच पर मौजूद रहे। हालांकि, BSP सुप्रीमो मायावती और SP अध्यक्ष अखिलेश यादव समारोह मे शामिल नहीं हुए। इससे पहले महागठबंधन के सभी नेता कर्नाटक के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह मे शामिल हुए थे।

67-वर्षीय गहलोत 1980 से 1999 तक पांच बार लोकसभा के लिए भी चुने गए। गहलोत 1999 से जोधपुर के सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वह राजस्थान विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं। 

वहीं पायलट इस बार टोंक विधानसभा से विधायक चुने गए हैं। इससे पहले वह दो बार सांसद रह चुके हैं। सचिन पायलट ने पहली बार 14-वीं लोकसभा में दौसा से जीत हासिल की थी। इसके बाद वह 2009 में अजमेर से लोकसभा सांसद चुने गए और इस बार टोंक से विधायक चुने गए हैं।


 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले