महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनाव को 2019 आम चुनाव के साथ न कराने की बात को अमित शाह ने नकारा  

Team Suno Neta Monday 4th of February 2019 10:17 AM
(21) (9)

अमित शाह

नई दिल्ली: 2019 लोकसभा चुनाव के साथ महाराष्ट्र और हरियाणा का विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के कयास को रविवार को हवा तब मिली जब भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि अगर दोनों राज्यों की सरकार कोई ऐसा सुझाव देती हैं तो इस पर चर्चा की जाएगी।

शाह ने कहा, “यह फैसला राज्य सरकार द्वारा लिया जाता है। अभी तक हमने ऐसी कोई भी चर्चा नही की है। अगर राज्य सरकार ऐसा कोई भी सुझाव देती है तो हम इस पर विचार करेंगे।”

महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में विधानसभा चुनाव 2019 में अक्टूबर या नवंबर में प्रस्तावित है। भाजपा को विश्वास है कि महाराष्ट्र और हरियाणा का विधानसभा चुनाव 2019 लोकसभा चुनाव के साथ कराने से पार्टी को इंकम्बेंसी फैक्टर से पार पाने में मदद मिलेगी।


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले