पश्चिम बंगाल की हिंसा के बीच तृणमूल ने भाजपा के खिलाफ ‘सबूत’ का हवाला दिया 

Team Suno Neta Thursday 16th of May 2019 10:09 AM
(23) (7)

डेरेक ओ’ब्रायन

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह के कोलकाता में रोडशो के दौरान भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के हिंसक झड़पों में शामिल होने के एक दिन बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने दावा किया है कि हिंसा के लिए भाजपा जिम्मेदार है। 

मंगलवार को रैली में हिंसा के दौरान शहर के विद्यासागर कॉलेज में तोड़फोड़ की गई थी, जिसमें बंगाल आइकन ईश्वर चंद्र विद्यासागर के प्रतिमा को नष्ट कर दिया गया था।

अमित शाह ने आरोप लगाया था कि इस हिंसा के ज़िम्मेदार तृणमूल के लोग हैं। इस आरोप के बारे में पूछे जाने पर TMC के वरिष्ठ नेता डेरेक ओ’ब्रायन ने कहा, “अमित शाह एक झूठे इंसान हैं ... उनके पास कहने ले कुछ भी नहीं था। उसे मेरे वीडियो पर (जो सबूत के तौर पर मीडिया को दिखाया गया हैं) विवाद करने दो।” ओ’ब्रायन ने आगे कहा, “आपको यह समझना होगा कि क्या हुआ था। यह ईश्वरचंद्र विद्यासागर है। अब से चार सप्ताह बाद उनकी दो-सौवी सालगिरह मनाया जाएगा।”

पार्टी का दावा है कि वीडियो में भाजपा के गुंडों को विद्यासागर कॉलेज की रेलिंग पर कूदते देखा गए हैं और प्रतिमा के साथ बर्बरता करके हिंसा की शुरुआत की।

बुधवार की सुबह एक संवाददाता सम्मेलन में पार्टी ने दो वीडियो प्रस्तुत किए थे जिनमें से कुछ भगवा रंग के कपड़े पहने लोग तोड़फोड़ करते नज़र आए।

विद्यासागर की प्रतिमा को नष्ट करने के विरोध में TMC नेताओं ने विद्यासागर के चित्र के साथ अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल फोटो को भी बदल दिया हैं।


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले