अजीत डोभाल को फिर से रक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया, कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी दिया गया  

Amit Raj  Tuesday 4th of June 2019 10:15 AM
(32) (13)

अजीत डोभाल

नई दिल्ली: केन्द्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने अजीत डोभाल की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। सरकारी आदेश में कहा गया है कि डोभाल प्रधानमंत्री के कार्यकाल या अगले आदेश तक इस पद पर बने रहेंगे। आदेश में यह भी कहा गया है कि डोभाल को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है।

डोभाल 1968 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं और उन्होंने ज्यादातर समय गुप्तचर ब्यूरो में ही कार्य किया और बाद में उसके प्रमुख भी बने। उन्होंने काफी समय तक पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग में भी काम किया। वह पहले पुलिस अधिकारी हैं जिन्हें कीर्ति चक्र से सम्मानित किया जा चुका है।

मोदी सरकार के पिछले कार्यकाल में उन्हें राज्य मंत्री स्तर का दर्जा प्राप्त था। राष्ट्रीय सुरक्षा में उनके योगदान को देखते हुए डोभाल को फिर से यह जिम्मेदारी दी गई है।

डोभाल को पहली बार मई 2014 में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बनाया गया था और उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया था।
गौरतलब है कि भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में आतंकियों पर की गई सर्जिकल स्ट्राइल और एयर स्ट्राइक की योजना के पीछे एनएसए डोभाल की महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है। एक अधिकारी ने बताया कि सितंबर 2018 में भी भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सीमा में सर्जिकल स्ट्राइक की थी। इस सर्जिकल स्ट्राइक की योजना बनाने में डोभाल की भूमिका अहम रही है।  

भारत, चीन और म्यांमार सीमा पर स्थित डोकलाम के विवाद को सुलझाने में भी डोभाल की अहम भूमिका रही है। डोभाल जनवरी 2005 में इंटेलिजेंस ब्यूरो प्रमुख के पद से रिटायर हुए थे। उन्होंने अपनी सेवा के 33 साल एक खुफिया अधिकारी के तौर पर पूर्वोत्तर भारत, जम्मू कश्मीर और पंजाब में दिए हैं।


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले