JNU में ‘ABVP’ पोस्टर में लड़कियों के छोटे पोशाक, मांसाहारी भोजन पर प्रतिबन्ध का वादा, खड़ा हुआ विवाद  

Team Suno Neta Friday 14th of September 2018 08:22 PM
(67) (11)

नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में एक पोस्टर के कारण एक विवाद खड़ा हुआ। उस पोस्टर के जरिए महिलाओं के छोटे कपड़े पहनने, देशद्रोही लोगों और मांसाहारी भोजन पर प्रतिबंध लगाने का वादा किया गया था। 

लोगों को कहना है की ये पोस्टर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), जो की राष्ट्रीय स्वमसेवक संघ (RSS) का शाखा बताया जाता है, के कार्यकर्ताओं द्वारा लगाया गया था। परन्तु ABVP के नेताओं ने इसे स्पष्ट रूप से खंडन किया हैं।

ABVP के सौरभ शर्मा का कहना है की वामपंथी पार्टियाँ हमसे डरती हैं और इसलिए, वह हमारे खिलाफ झूठा प्रचार कर रहे है। उन्होंने आगे कहा की उन्होंने ऐसा कोई पोस्टर जारी नहीं किया है।

उस पोस्टर में यह लिखा हुआ था की केंद्रीय पुस्तकालय में लड़कियों के लिए रात के समय में कमी की जाएगी, लड़कियों को छोटे कपड़े पहने पर प्रतिबंद लगेगा और केवल भारतीय कपड़े पहनने को कहा जाएगा, लड़कों के छात्रावास में लड़कियों की कोई प्रविष्टि नहीं होगी और जन्मदिन का जश्न भी नहीं होगा। आगे लिखा था की यह महिलाओं को यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ से बचाने के लिए सुनिश्चित किया है। 

उस पोस्टर में JNU कैंपस में मांसाहारी भोजन और देशद्रोही लोगों पर प्रतिबंध के बारे में भी लिखा गया था।

ABVP चार पदों पर सभी वामपंथी दलों (AISA, AISF, DSF और SFI) का गठबंधन के खिलाफ चुनाव लड़ रही है। वोटों  गिनती रात को शुरु होगी और रविवार को परिणाम आएगा।


 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले