AAP की आतिशी रो पड़ी अपमानजनक पैम्फलेट्स को देखकर , पार्टी ने गौतम गंभीर पर आरोप लगाया 

Sakshi Lundia  Thursday 9th of May 2019 06:16 PM
(13) (7)

न्यूज़ कांफ्रेंस के दौरान आतिशी (मध्य)।

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के दिल्ली पूर्व की उम्मीदवार आतिशी अपमानजनक पैम्फलेट्स को लेकर किये गए एक मीडिया कॉन्फ्रेंस के दौरान गुरुवार को रो पड़ी। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने उनके भाजपा प्रतिद्वंद्वी गौतम गंभीर पर अपमानजनक पैम्फलेट्स को प्रसारित करने का आरोप लगाया।

मालूम हो कि लोकसभा चुनाव के लिए रविवार को दिल्ली में मतदान होना है।

AAP नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गंभीर पर आरोप लगाते हुए ट्वीट किया: “गौतम गंभीर के इतने गिर जाने की कल्पना भी नहीं की थी”। केजरीवाल ने यह भी कहा: “अगर ऐसी मानसिकता वाले लोगों को वोट दिया जाए तो महिलाएं सुरक्षा की उम्मीद कैसे कर सकते हैं? आतिशी, मजबूत रहो। मैं सोच सकता हूं कि यह आपके लिए कितना मुश्किल होगा।  हमें ठीक इसी तरह की ताकत खिलाफ लड़ना है।”

AAP ने आरोप लगाया कि पर्चे में अश्लील बातें थी, व्यक्तिगत आरोप और सेक्सिस्ट शब्द शामिल थे, पूर्वी दिल्ली में आवासीय मोहल्लों में भाजपा उम्मीदवार द्वारा प्रसारित किए गए थे।

समाचार सम्मेलन के दौरान, आतिशी ने कहा, “गौतम गंभीर के लिए मेरे पास केवल एक ही सवाल है। यदि वह एक महिला के खिलाफ ऐसा कर रहे हैं, तो पूर्वी दिल्ली में लाखों महिलाओं का क्या जो अपनी सुरक्षा के बारे में चिंतित हैं।”

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि पैम्फलेट्स में भाषा “इतनी अपमानजनक और निम्न है कि इसे पढ़ते हुए हर कोई शर्म महसूस करेगा”। आतिशी, जो अपना पहला चुनाव लड़ रही हैं, और शिक्षा मंत्रालय के सलाहकार के रूप में काम कर रही हैं।

AAP के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव रूबेन मस्कारेहस ने पंफलेट की एक कॉपी ट्वीट की और गौतम गंभीर पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि “दयनीय राजनीतिक संस्कृति को हराया जाना चाहिए।”

गंभीर ने आरोपों से किया इनकार

अपने खिलाफ लगे आरोप पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, क्रिकेटर से राजनेता बने गौतम गंभीर ने इस दावे को खारिज कर दिया और आरोप लगाया कि AAP ने चुनाव जीतने के लिए आरोप लगाए थे। गंभीर ने यह भी कहा कि उन्हें अरविंद केजरीवाल जैसे सीएम होने पर “शर्म” है। उन्होंने चुनौती दी कि अगर AAP अपने आरोप साबित कर सकती है, तो वह राजनीति छोड़ देंगे।

गंभीर का समर्थन करते हुए, भाजपा की ममता काले ने कहा, “AAP द्वारा गौतम गंभीर के खिलाफ बिल्कुल निराधार आरोप लगाए गए हैं। इस पार्टी में झूठ बोलने और चीजों का राजनीतिकरण करने का इतिहास है।”

आतिश के समाचार सम्मेलन का पूरा वीडियो:


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले