AAP 2019 आम चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश, उड़ीसा, अंडमान निकोबार और बिहार में उतारेगी उम्मीदवार 

Team Suno Neta Monday 25th of March 2019 10:03 AM
(15) (6)

अरविन्द केजरीवाल

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) ने रविवार को घोषणा की कि वह उत्तर प्रदेश, उड़ीसा, अंडमान और निकोबार और बिहार में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार उतारेगी।इसके अलावा AAP ने दिल्ली, हरियाणा और पंजाब से भी चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने एक ट्वीट में कहा, “उत्तर प्रदेश में पार्टी ने योगेश दहिया को सहारनपुर से, सतीश चंद्र शर्मा को अलीगढ़ से और श्वेता शर्मा को गौतमबुद्धनगर से लोकसभा चुनाव के लिए मैदान में उतारा है।”

AAP पार्टी के उत्तर प्रदेश की 25 सीटों से अप्रैल-मई के संसदीय चुनाव लड़ने की संभावना है। श्री सिंह ने कहा कि शेष सीटों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

बिहार में अलीमुद्दीन अंसारी को किशनगंज से, रघुनाथ कुमार को सीतामढ़ी से और सत्येंद्र कुमार को भागलपुर से उम्मीदवार बनाया गया है।

उड़ीसा में तुलसी एक्का को सुंदरगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार के रूप में घोषित किया गया था, जबकि संजय मेशक को अंडमान और निकोबार से चुना जाएगा।

वहीं अगर दिल्ली की बात की जाए तो AAP और कांग्रेस ने दिल्ली में गठबंधन की किसी भी संभावना से इनकार कर दिया था। लेकिन खबरों के मुताबिक  दोनों पार्टियां के बीच गठबंधन को लेकर अभी भी बातचीत चल रही हैं, जिसमें NCP नेता शरद पवार दोनों दलों को एक साथ लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले