दिल्ली में AAP-कांग्रेस गठबंधन लगभग मृत, राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल पर ‘एक और यू-टर्न’ का आरोप लगाया  

Team Suno Neta Monday 15th of April 2019 06:56 PM
(36) (17)

राहुल गांधी (बाएं) और अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के बीच दिल्ली में गठजोड़ की संभावना लगभग समाप्त हो गयी है। सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने AAP नेता अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया कि वे अभी एक और यू-टर्न लिया हैं।

गांधी ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली में AAP-Congress गठबंधन ने दिल्ली में BJP का खात्मा कर दिया होता, लेकिन केजरीवाल ने बातचीत के दौरान यू-टर्न ले लिया हैं।

इससे पहले, शुक्रवार को दोनों दलों के सूत्रों ने कहा था कि दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ एक संयुक्त लड़ाई के लिए गठबंधन बनाने पर सहमति लगभग हो गयी हैं, जिसमें तीन-सूत्रीय फार्मूला पर गठबंधन को मजबूत किया गया था। लेकिन, कांग्रेस पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा में AAP को सीटें देने के लिए तैयार नहीं थी।

इसके बाद केजरीवाल ने शनिवार को अपने रुख में नरमी दिखाई। एक समाचार सम्मेलन के दौरान एक नई पेशकश करते हुए, AAP के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा था, “मोदी-शाह का संयोजन देश के लिए खतरनाक है और उन्हें सत्ता में आने से रोकने के लिए हमने मोदी-विरोधी ताकतों में शामिल होने का फैसला किया।”

परन्तु, सोमवार को गांधी के ट्वीट के बाद, केजरीवाल ने हिंदी में ट्वीट करते हुए कहा कि गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा: “कौन सा U-टर्न? अभी तो बातचीत चल रही थी आपका ट्वीट दिखाता है कि गठबंधन आपकी इच्छा नहीं मात्र दिखावा है। मुझे दुःख है आप बयान बाज़ी कर रहे हैं। आज देश को मोदी-शाह के ख़तरे से बचाना अहं है। दुर्भाग्य कि आप UP और अन्य राज्यों में भी मोदी विरोधी वोट बाँट कर मोदी जी की मदद कर रहे हैं।”


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले