कर्नाटक के बाद मध्य प्रदेश में भी सियासी संकट की आशंका  

Team Suno Neta Wednesday 16th of January 2019 12:08 PM
(0) (0)

कमलनाथ 

नई दिल्ली: कर्नाटक में मचे सियासी हलचल के बीच अब मध्यप्रदेश से ख़बर आ रही है कि भाजपा यहाँ कमलनाथ सरकार को गिराने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि भाजपा के नीति निर्माता कर्नाटक से ज्यादा मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को गिराने को उत्सुक है।

मीडिया की रिपोर्टो के अनुसार कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने भाजपा रणनीतज्ञों की चालबाज़ियों को उज़ागर करते हुए बताया है कि असल में भाजपा रणनीतज्ञ अब भोपाल में सियासी उठापटक की साज़िश रच रहें हैं। क्योकि उन्हें पता था की वे बेंगलुरु में सरकार नही गिरा सकते थे इसीलिए अब वे भोपाल में यही करने जा रहे हैं। वे कर्नाटक सरकार से ज्यादा भोपाल सरकार को गिराने के लिए उत्सुक है।

बता दें कि मध्य प्रदेश में विधानसभा की कुल 230 सीटें हैं। इस बार के हुए चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा के 15 साल के शासन को ख़त्म करते हुए भोपाल में सरकार बनायी। इस समय भोपाल में कांग्रेस के पास 114 सीटें हैं। BSP की 2 और SP की 1 सीट के समर्थन के साथ कांग्रेस की मध्य प्रदेश में सरकार बनी। जबकि विपक्ष में बैठी भाजपा के पास 109 सीटें हैं। चार सीटें निर्दलीय हैं।

गौरतलब है कि कर्नाटक में दो निर्दलीय विधायकों ने कुमारस्वामी की कांग्रेस-JD(S) सरकार से समर्थन वापस ले लिया है। कांग्रेस आरोप लगा रही है कि यह सब भाजप के इशारे पर हो रहा है और भाजपा ‘आपरेशन कमल’ के माध्यम से कांग्रेस-JD(S) सरकार को गिराना चाहती है।


Read this in english: After Karnataka, BJP political manoeuvring reported in Madhya Pradesh



 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले