तेजस्वी यादव ने कहा ‘मैंने उपेंद्र कुशवाहा को महागठबंधन में शामिल होने का न्यौता दिया है’  

Team Suno Neta Thursday 20th of December 2018 02:22 PM
(0) (0)

तेजस्वी यादव

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि राष्ट्रीय लोक समित पार्टी(RLSP) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा  को भाजपा के ख़िलाफ़ होने वाले महागठबंधन में शामिल होने के लिए उन्होंने आमंत्रित किया था।

संवाददाताओं से बात करते हुए यादव ने गुरुवार को कहा, “शाम तक चीजें स्पष्ट हो जाएंगी, आपको पता चल जाएगा। लोगों को भी आमंत्रित किया है। उपेंद्र कुशवाहा जी देश के लिए अच्छा चाहते हैं इसलिए हमने उन्हें आमंत्रित किया है। क्षेत्रीय दलों को कुचलने का प्रयास किया गया है, यहां तक कि LJP पार्टी भी मोदी जी के नेतृत्व वाले गुट से खुश नहीं है क्योंकि यह साबित हो चुका है कि लोक जनशक्ति पार्टी(LJP) भी नीतीश कुमार के जनता दल (यूनाइटेड) के साथ बिहार में बीजेपी की भागीदारी से खुश नही है।’’

बिहार महागबंधबंधन में कांग्रेस, कुछ क्षेत्रीय सहयोगी पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) भी शामिल हैं, जिसका नेतृत्व तेजस्वी यादव के पिता लालू यादव करते हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दल (यू) गठबंधन से नाता तोड़कर NDA में शामिल हुए थे।


 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले