तेजस्वी यादव ने कहा ‘भाजपा के खिलाफ गठबंधन का नेतृत्व करने के लिए सबसे उपयुक्त पार्टी कांग्रेस’ 

Team Suno Neta Monday 21st of January 2019 01:46 PM
(0) (0)

तेजस्वी यादव

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और RJD नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को कहा कि कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ विपक्ष का नेतृत्व करने और क्षेत्रीय दलों को समायोजित करने के लिए के लिए सबसे अच्छी और भव्य पार्टी है।

तेजस्वी ने उत्तर प्रदेश में SP-BSP पार्टी के गठबंधन के बारे में भी बात की और कहा कि अखिलेश यादव और मायावती के साथ उनकी बैठक कांग्रेस के ऊपर दबाव डालने का कोई कारण नहीं है।

PTI के साथ एक साक्षात्कार में यादव ने कहा, “कांग्रेस भारत की सबसे पुरानी पार्टी है और वर्तमान में दूसरी सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है जिसकी अखिल भारतीय उपस्थिति है और यह जीतने के लिए बहुत मजबूत स्थिति में है। गठबंधन बनाने में कांग्रेस की अहम भूमिका है। हालाँकि कांग्रेस को यह भी स्वीकार करना होगा कि प्रत्येक राज्य की जमीनी हकीकत अलग है।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली NDA सरकार के खिलाफ नेतृत्व करने के लिए कांग्रेस पार्टी “निस्संदेह सर्वश्रेष्ठ” पार्टी है। तेजस्वी ने कहा कि कांग्रेस को अपने नेतृत्व की भूमिका को व्यापकता के साथ संभालना होगा और क्षेत्रीय दलों को अपने एजेंडे के साथ समायोजित करके एक सक्रिय भूमिका निभानी होगी।


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले