तरुण गोगोई ने कहा कांग्रेस को जन संपर्क के लिए ‘RSS के तरीके’ का पालन करना चाहिए 

Team Suno Neta Tuesday 18th of June 2019 06:16 PM
(29) (8)

तरुण गोगोई

असम के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता तरुण गोगोई ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी को जनता तक पहुंचने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के तरीके को अपनाना चाहिए।

गुवाहाटी में पत्रकारों से बात करते हुए गोगोई ने कहा, “हम RSS की विचारधारा के विरोधी हैं, लेकिन संगठन का सामूहिक संपर्क कार्यक्रम अनुकरण के लायक है अगर हमें जमीनी स्तर पर लोगों तक पहुंचना है।”

गोगोई लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के हाथों कांग्रेस को मिले करारी हर के ऊपर बोल रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस को पार्टी के लिए समर्थन जुटाने के लिए RSS की तरह एक अलग कैडर की भी जरूरत है।

उन्होंने चुनाव हारने के लिए पार्टी की आत्मतुष्टि को भी जिम्मेदार ठहराया। 2016 में राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा के हाथों पराजित होने और लोकसभा चुनाव में भाजपा से भारी मात्रा में लोकसभा सीटें हारने से पहले कांग्रेस का 15 साल का शासन था। भाजपा ने इस साल के आम चुनाव में राज्य की 14 में से नौ सीटें जीती थीं।


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले