सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा प्रियंका गांधी को है ‘बाइपोलर डिसऑर्डर’  

Team Suno Neta Monday 28th of January 2019 10:17 AM
(48) (26)

सुब्रमण्यम स्वामी

प्रियंका गांधी के राजनीति में उतरने के निर्णय के बाद से ही भाजपा के नेता उन पर लगातार अपने बयानों के तीर छोड़ रहे हैं। अब प्रियंका पर राज्यसभा सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने आपत्तिजनक बयान दिया है।

ANI से बात करते हुए स्वामी ने कहा, “उसको (प्रियंका गांधी) एक बीमारी है जो सार्वजनिक जीवन में अनुकूल और उपयुक्त नहीं है। उसको “बाईपोलैरिटी” कहते हैं। उसका हिंसावादी चरित्र दिखाई पड़ता है। वो लोगों को पीटती हैं। पब्लिक को पता होना चाहिए कि कब संतुलन खो बैठेंगी। किसी को पता नहीं।”

भाजपा के ही नेता कैलाश विजयवर्गीय ने प्रियंका गांधी को लेकर कहा था कि कांग्रेस के पास नेता नहीं हैं इसलिए कांग्रेस चॉकलेटी चेहरे के माध्यम से चुनाव में जाना चाहते हैं।  

हाल ही में 23 जनवरी को प्रियंका गांधी ने सक्रिय राजनीति में कदम रखा है।


 
 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले