आर के सिंह ने कहा ‘आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार में 40 में से 30 सीटें जीतेगी भाजपा’ 

Team Suno Neta Wednesday 23rd of January 2019 12:22 PM
(0) (0)

आर के सिंह

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने मंगलवार को विश्वास जताते हुए कहा कि बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 30 पर भाजपा की जीत होगी। उन्होंने कहा कि सभी विपक्षी दलों ने भगवा पार्टी के तूफान को रोकने के लिए हाथ मिलाया है। सिंह बिहार से भाजपा के सांसद हैं।

पत्रकारों से बात करते हुए आर के सिंह ने कहा, “आगामी 2019 लोकसभा चुनावों में भाजपा बिहार में 40 में से 30 लोकसभा सीटे जरुर जीतेगी।”

सिंह ने कहा कि घरेलू और ग्रामीण विद्युतीकरण आगामी चुनावों में सार्वजनिक प्रवचन का विषय होगा। उन्होंने कहा कि हर कोई जानता है कि अगर विपक्ष के लोग अलग-अलग चुनाव लड़ते हैं तो उन्हें हार का सामना करना पड़ेगा और अगर वे एक साथ चुनाव लड़ते हैं तो उनमें से कुछ ही बच पाएंगे।

सिंह ने विपक्ष पर तंज करते हुए कहा कि हमारे गांव के पास एक कोसी नदी है। हमने अक्सर वहां एक सांप और एक चूहे को देखा है जो कि कट्टर दुश्मन हैं लेकिन बाढ़ के दौरान बहने पर वह डर की वजह से एक साथ लकड़ी के फट्टे पर बैठ जाते है। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मिली हार पर सिंह ने कहा कि भाजपा का वोट प्रतिशत कम नहीं हुआ है।


 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले