आरक्षण विधेयक: मनोज़ कुमार झा ने संसद में झुनझुना हिलाते हुए कहा ‘यह आधी रात की डकैती है’ 

Team Suno Neta Wednesday 9th of January 2019 08:45 PM
(0) (0)

मनोज़ कुमार झा

राज्यसभा में सामान्य वर्गों में गरीब तबके को 10% आरक्षण देने से सम्बंधित विधेयक लाए जाने पर आज उच्च सदन में काफी हंगामा हुआ। इसी बहस के बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सांसद मनोज़ कुमार झा संसद में झुनझुना लेकर पहुँच गए और विधेयक का विरोध करने लगे। उन्होंने इस विधेयक की तुलना झुनझुने से की और कहा ये हिलता तो है लेकिन बजता नही है।  

मनोज कुमार झा ने कहा, “ये आधी रात की डकैती है हम इस विधेयक का विरोध करते हैं। यह विधेयक OBC और SC जातियों पर डाका है। सरकार संविधान के साथ छेड़छाड़ कर रही है।”

उन्होंने आगे कहा कि गरीबों की कोई जाति नही होती है लेकिन सच बात ये है कि जातियों में गरीबी होती है। अगर आप सर्वे करेंगे तो पाएंगे ज्यादातर वर्गों में गरीब OBC, SC और मुसलमान जाति के हैं। झा ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार दलित विरोधी है।


 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले