बाबा रामदेव ने कहा ‘राम मंदिर नहीं बना तो भाजपा पर से विश्वास खो देंगे लोग’ 

Team Suno Neta Monday 3rd of December 2018 10:14 AM
(0) (0)

बाबा रामदेव

योग गुरु रामदेव ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को गति देने के लिए एक रणनीति बनाई जिसमें उन्होनें कहा कि यदि अयोध्या में राम मंदिर नहीं बनाया गया तो लोग भाजपा पर से विश्वास खो देंगे।

रविवार को अहमदाबाद में पत्रकारों से बात करते हुए बाबा रामदेव ने कहा, “लोकतंत्र में संसद न्याय के लिए सबसे ऊपरी मंदिर है और मोदी सरकार राम मंदिर पर अध्यादेश ला सकती है।(राम मंदिर के निर्माण को सक्षम बनाने के लिए) यदि मंदिर का निर्माण तब भी नहीं किया जाता है जब करोड़ों लोग इसे देखना चाहते हैं तो लोग भाजपा पर से विश्वास खो देंगे जो पार्टी के लिए अच्छा नहीं होगा।’’

उन्होंने कहा मंदिर को राजनीति से नहीं बल्कि देश के गौरव से जोड़ा जाना चाहिए। अयोध्या को भगवान राम की जन्मभूमि माना जाता है और अगर लोगों को अपने मंदिरों का निर्माण करना है तो इसका मतलब यह है कि लोग संसद या न्यायपालिका का सम्मान नहीं करते हैं।


 

रिलेटेड

 
 

अपना कमेंट यहाँ डाले